{"_id":"56ba168211e759cccbd64424301a57ca","slug":"scam-in-mini-bank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी बैंक में हुआ 2.86 करोड़ का घोटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी बैंक में हुआ 2.86 करोड़ का घोटाला
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर
Updated Mon, 08 Dec 2014 12:11 PM IST
विज्ञापन
दक्षिणी किसान सेवा सहकारी समिति के महुआखेड़ा गंज मिनी बैंक में घोटाले की दोबारा जांच में 1.30 करोड़ रुपए का घोटाला और मिला है।
विज्ञापन
हल्द्वानी स्थित मिनी बैंक महुआखेड़ा गंज में लगभग दो साल पहले गबन की आशंका के चलते तत्कालीन सहकारी समिति के निबंधक ने जांच कराई थी।
तब 1.56 करोड़ का घोटाला पाया गया था। बैंक प्रभारी रईस अहमद को विभाग ने बर्खास्त भी कर दिया था। विभाग ने किसानों का 1.56 करोड़ का भुगतान भी कर दिया था।
जब एमडी पद पर एमएल टम्टा की नियुक्ति हुई तो उन्होंने देखा कि 1.56 करोड़ का भुगतान करने पर भी बैलेंस में गड़बड़ी है। टम्टा द्वारा दोबारा जांच कराने की मांग पर सहकारी समिति के निबंधक ने मनोज कुमार पुनेठा की अध्यक्षता में जांच समिति बनाई।
विज्ञापन
जिसमें सहकारी बैंक के डीजीएम हीराराम, जिला लेखाकार सहकारिता डीसी लोशाली, संयोजक अपर जिला सहकारी अधिकारी एमएल टम्टा बनाए गए। समिति ने जांच में 2.86 करोड़ रुपए का गबन पाया जो पहली जांच से 1.30 करोड़ अधिक था।
विज्ञापन
मिनी बैंक प्रभारी को भुगतान करने का नोटिस भेजा
दक्षिणी किसान सेवा सहकारी समिति प्रबंध निदेशक एवं अपर जिला सहकारी अधिकारी एमएल टम्टा ने बताया कि समिति ने मिनी बैंक में कुल 2 करोड़ 86 लाख रुपए का गबन पाया है।
बर्खास्त हो चुके मिनी बैंक प्रभारी रईस अहमद को 2 करोड़ 86 लाख का भुगतान करने का नोटिस दिया जा चुका है। भुगतान नहीं करने पर रिपोर्ट दर्ज होगी।