{"_id":"5c61c1ebbdec22108404c665","slug":"sbi-warns-customers-emv-chip-debit-cards-or-credit-cards-are-not-secure","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए डेबिट कार्ड में भी सेंधमारी की आशंका, एसबीआई ने ग्राहकों को किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए डेबिट कार्ड में भी सेंधमारी की आशंका, एसबीआई ने ग्राहकों को किया अलर्ट
Tue, 12 Feb 2019 12:12 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
एसबीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में बैंकों द्वारा दिए गए ईएमवी चिप वाले डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड भी सुरक्षित नहीं हैं। इसे लेकर भारतीय स्टेट बैंक ने अपने सभी ग्राहकों को अलर्ट किया है। एसबीआई ने ग्राहकों को ई-मेल भेजकर सचेत रहने को कहा है।
विज्ञापन
अभी तक मैगस्ट्रिप वाले डेबिट कार्ड ग्राहकों को दिए जाते थे। इन कार्ड में स्कीमिंग का बड़ा खतरा था। इन कार्डों का डाटा कॉपी करके देशभर में तमाम फ्रॉड सामने आए थे।
विज्ञापन
ग्राहकों के खाते में जमा रकम को सुरक्षित करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को 31 दिसंबर से पहले ईएमवी चिप वाले कार्ड जारी करने के निर्देश दिए थे। इन कार्डों का आवंटन जारी है। इस बीच, एसबीआई ने एक अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि ईएमवी चिप वाले कार्ड का डाटा भी स्कीमर (कार्ड की जानकारी चोरी करने के लिए इस्तेमाल होने वाली मशीन) से चोरी किया जा सकता है।
लिहाजा, सभी ग्राहकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के साथ ही ऐसी कोई भी घटना होने पर तत्काल बैंक को सूचित करने की सलाह दी गई है। इसके लिए एसबीआई ने अपनी सभी हेल्पलाइन नंबर भी ग्राहकों के साथ साझा किया है।
यह सावधानियां बरतनी होंगी
-अपना कार्ड किसी को भी न दें। न तो किसी कंपनी रिप्रजेंटेटिव को और न ही किसी मित्र को।
-एटीएम में पिन एंटर करते वक्त ऊपर से हाथ जरूर रख लें। ताकि कीबोर्ड के ऊपर अगर कैमरा लगा होगा तो आपका पासवर्ड उसमें रिकॉर्ड नहीं हो।
-अपना कार्ड केवल अपनी उपस्थिति में ही इस्तेमाल करें।
-प्रत्येक ट्रांजेक्शन के बाद अपना कार्ड संभालना न भूलें।
-किसी को भी अपना पिन न बताएं। यहां तक कि एसबीआई के प्रतिनिधि का फोन आने पर भी न बताएं।
-अपना ओटीपी, सीवीवी और नेट बैंकिंग आईडी किसी से शेयर न करें।
अगर कोई गलत ट्रांजेक्शन हो तो यहां सूचित करें
-एसबीआई के कॉल सेंटर में कॉल करें।
-एसबीआई की ई-मेल आईडी customercare@sbicard.com पर ई-मेल करें।
-‘Problem’ लिखकर 9212500888 पर एसएमएस भेजें।
-एसबीआई के ट्वीटर हैंडल @SBICard_Connect पर ट्वीट भी कर सकते हैं।
-अपनी निकटतम एसबीआई शाखा या अपने होम ब्रांच में सूचना दे सकते हैं।