{"_id":"593116834f1c1be327bdad16","slug":"sbi-former-bank-manager-accused-of-bank-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"98 लाख रुपये हड़पने के मामले में SBI के पूर्व प्रबंधक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
98 लाख रुपये हड़पने के मामले में SBI के पूर्व प्रबंधक पर केस
ब्यूरो / अमर उजाला, पिरान कलियर
Updated Fri, 02 Jun 2017 01:11 PM IST
विज्ञापन
धन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलियर पुलिस ने एसबीआई के पूर्व प्रबंधक और उसके साथी पर फर्जी तरीके से लोन स्वीकृत कर करीब 98 लाख रुपये हड़पने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
मामले में एसबीआई के वर्तमान शाखा प्रबंधक की ओर से ही तहरीर दी गई थी। पिरान कलियर की एसबीआई शाखा के प्रबंधक अरुण कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पूर्व प्रबंधक दिलीप प्रधान निवासी सोलानीपुरम रुड़की ने कलियर एसबीआई की शाखा में रहते हुए जसवावाला निवासी संदीप के साथ मिलकर करीब 98 लाख रुपये का घोटाला किया है।
विज्ञापन
आरोप है कि दोनों की मिलीभगत से जसवावाला के ग्रामीणों के नाम पर फर्जी दस्तावेज पर डेयरी और पशुपालन के नाम पर एक साल पहले 98 लाख रुपये के लोन पास किए गए। लोन के बारे में ग्रामीणों को उस समय पता लगा जब किश्त जमा करने का नोटिस उनके घरों पर पहुंचा। इसके बाद ग्रामीणों ने बैंक में पहुंचकर हंगामा काटा था।
विज्ञापन
ग्रामीण सुरेश, अमन, परमजीत, सतेंद्र, जगवती, अरविंद, रामपाल, शीशपाल, राजेश आदि ने पूर्व प्रबंधक के खिलाफ एसबीआई के प्रधान कार्यलय दिल्ली में शिकायतें दर्ज कराई। बैंक के उच्च अधिकारियों ने मामले की जांच की तो जिसमें फर्जीवाड़ा पाया गया।
शाखा प्रबंधक अरुण कुमार ने बताया कि बैंक की जांच में पूर्व प्रबंधक दिलीप प्रधान के खिलाफ अनियमितताएं पाई गई हैं। इस मामले में उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पूर्व प्रबंधक और एजेंट संदीप के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। दूसरी ओर थाना प्रभारी देवराज शर्मा का कहना है कि सोलानीपुरम रुड़की निवासी पूर्व प्रबंधक दिलीप प्रधान और जसवावाला निवासी संदीप के खिलाफ फर्जी तरीके से लोन लेकर उसे हड़पने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।