फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sbi atm money withdrawal rule change from first January 2020

नए साल में बदला ये नियम, अब बिना इस नंबर के एटीएम से नहीं निकाल सकेंगे पैसा

Tue, 31 Dec 2019 10:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal राजीव शुक्ला, अमर उजाला, हल्द्वानी
राजीव शुक्ला, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 31 Dec 2019 10:36 AM IST
सार

  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पहली जनवरी से बदल रहा है एटीएम से पैसे निकालने के नियम 
  • 08 बजे रात से सुबह आठ बजे तक धनराशि निकालने से पहले पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी नंबर आएगा, ओटीपी नंबर डालने के बाद ही निकलेगी धनराशि

विज्ञापन
sbi atm money withdrawal rule change from first January 2020
atm - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एक जनवरी से एटीएम से नगदी आहरण के नियम में बदलाव करने जा रहा है। एटीएम से धनराशि निकालने पर आपको ओटीपी नंबर डालना होगा तभी धनराशि निकल सकेगी। 

विज्ञापन


एटीएम में होने वाले फ्राड को रोकने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने यह कदम उठाया है। यदि आप एसबीआई के डेबिट कार्ड से उनके ही एटीएम से रात आठ से सुबह आठ बजे तक पैसा निकालते हैं तो आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को डालने के बाद ही एटीएम से पैसा निकलेगा।
विज्ञापन


बैंक यह व्यवस्था दस हजार या उससे अधिक की धनराशि निकालने पर लागू कर रहा है। स्टेट बैंक आफ इंडिया के अधिकारियों के अनुसार एटीएम में जालसाजी की घटनाएं बढ़ रही हैं। घटनाओं का अध्ययन करने पर पता चला कि 65 प्रतिशत फ्राड की घटनाएं रात में ही होती हैं। बता दें कि कुमाऊं में 325 एटीएम हैं और 25 लाख डेबिड कार्ड धारक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंक और अंग्रेजी दोनों में आएगा ओटीपी 

ओटीपी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सिस्टम की ओर से जेनरेट किया जाएगा। ओटीपी अंक और अंग्रेजी के अक्षर दोनों में ही आएगा। यह ओटीपी केवल एक लेनदेन के लिए मान्य होगा। एक निश्चित अवधि में ओटीपी एटीएम में न डालने पर स्वत: ही निष्क्रिय हो जाएगा। 

ओटीपी के अलावा एटीएम से रुपये की निकासी संबंधी अन्य कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। ओटीपी की व्यवस्था फिलहाल उन्हीं एसबीआई के डेबिड कार्ड धारकों पर लागू होगी जो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम का प्रयोग करेंगे। दूसरे बैंक के एटीएम से धनराशि निकालने पर यह नियम लागू नहीं होगा। दूसरे बैंक के कार्ड से अगर एसबीआई के एटीएम से धनराशि निकालेंगे तो यह नियम लागू नहीं होगा। 
- राजीव रंजन, डीजीएम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed