फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Saw fell on five green trees including banned species

Dehradun News: प्रतिबंधित प्रजाति सहित पांच हरे पेड़ों पर चली आरी

Thu, 22 Feb 2024 12:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Saw fell on five green trees including banned species
नगर पंचायत क्षेत्र के बहादरपुर में मंगलवार की रात आम के बगीचे में प्रतिबंधित प्रजाति के तून समेत पांच हरे पेड़ों पर आरी चल गई। बगीचे के निरीक्षण के दौरान अवशेष से पेड़ों के कटान की पुष्टि हुई। वन विभाग ने प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ काटने पर बगीचा स्वामी का जुर्म काटा है। वहीं, चार अन्य फलदार पेड़ों के कटान की सूचना उद्यान विभाग को दे दी है।
विज्ञापन




बुधवार को वन विभाग को बहादरपुर में सड़क के पास स्थित आम के बगीचे में हरे पेड़ों के अवैध कटान की सूचना मिली। वन विभाग की झाझरा रेंज की टीम मौके पर पहुचीं। टीम के पहुंचने से पहले ही ठेकेदार और मजदूर भाग निकले। बगीचे की जांच की गई तो मौके पर प्रतिबंधित प्रजाति तून के पेड़ का प्रकाष्ठ मिला। वहीं, दो अमरूद, एक रैणी और एक जामुन के पेड़ का भी प्रकाष्ठ मिला। झाझरा रेंज अधिकारी दीक्षा बिजल्वाण ने बताया कि पांच हरे पेड़ों के अवैध कटान की पुष्टि हुई है। बताया कि प्रतिबंधित प्रजाति तून के पेड़ काटने पर बगीचा स्वामी प्रमोद धीमान का जुर्म काटा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed