{"_id":"d1531e200800340bbe121f39742445f5","slug":"save-petrol-remove-pollution-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल ही नहीं पर्यावरण भी बचाएगा ये तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल ही नहीं पर्यावरण भी बचाएगा ये तरीका
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 06 Sep 2015 09:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सर्वेक्षण के पश्चिम भू-स्थानिक आंकड़ा केंद्र और मनोरंजन क्लब के बैनर तले ‘पेट्रोल बचाओ, प्रदूषण हटाओ’ अभियान शुरू किया गया है। विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तय किया है कि हफ्ते में एक दिन वह वाहन का इस्तेमाल नहीं करेंगे। वह कार्यालय पैदल या साइकिल से आएंगे। दूरी अधिक होने पर वह बस या आटो से आएंगे।
विज्ञापन
पेट्रोल बचाने और प्रदूषण हटाने का यह अभियान शुक्रवार से शुरू हो गया है। अभियान मानचित्रकार, कार्टोग्राफी एसोसिएशन के सचिव और अभियान संयोजक एस चंद्रन ने बताया कि अभियान के पहले दिन निदेशक डॉ. एसके सिंह ने खुद इस पर अमल किया। वह एस्ले हाल तक आटो से आए थे और वहां से सर्वे चौक तक पैदल आए।
विज्ञापन
इसके अलावा विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस पर अमल किया। अधिकांश कर्मचारियों ने दफ्तर आने के लिए साइकिल का इस्तेमाल किया था।
स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण भी सुरक्षित
उन्होंने कहा कि एक दिन वाहन का इस्तेमाल न करने से पैसों की बचत तो होगी ही पर्यावरण प्रदूषण कम होगा। प्रदूषण कम होगा तो पूरे समाज का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस दिशा में हर व्यक्ति को अपने स्तर से शुरुआत करनी चाहिए। चंद्रन ने बताया कि अभी अभियान सर्वे चौक स्थित विभाग की शाखा से शुरू किया गया। इसे विभाग की प्रत्येक शाखा में शुरू किया जाएगा। दूसरे विभाग भी इस अभियान में शरीक हो सकते हैं।
विज्ञापन