फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   save girl child story on islam

'इसलाम में है बेटियों का अहम रोल'

Wed, 15 Jan 2014 10:39 AM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 15 Jan 2014 10:39 AM IST
विज्ञापन
save girl child story on islam

अमर उजाला की ‘बेटी ही बचाएगी’ पहल को मुसलिम समाज ने ‘लब्बैक (हाजिर हूं)’ कहा है।

विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड के सीएम पर कांग्रेस में घमासान

पैगंबर-ए-इसलाम के यौम-ए-पैदाइश के मौके पर मुसलिमों ने बेटियों की पढ़ाई-लिखाई के साथ बेहतरीन परवरिश का संकल्प लिया और शपथ पत्र भरे।

‘बेटियों’ को याद किया
उलेमा ने 1400 साल पहले रसूल पाक की बेटी बचाने की मुहिम लोगों को याद दिलाने के साथ इसलाम में अहम रोल निभाने वाली ‘बेटियों’ को भी याद किया।

पढ़ें, उत्तराखंड के युवा क्रिकेटरों रणजी में मिलेगी सीधी एंट्री
विज्ञापन


ईद मिलादुन्नबी के रवायती जुलूस के बाद जलसे में दून के नायब शहर काजी सैयद अशरफ हुसैन कादरी ने अमर उजाला की बेटी ही बचाएगी पहल के समर्थन का ऐलान किया और लोगों को मुहिम की अहमियत बताई। उन्होंने पहले खुद शपथ भरा, भरा फिर लोगों से भरने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले-‘मैं इस पहल को लब्बैक कहता हूं। समर्थन देता हूं।’ फिर मौके पर मौजूद महिलाओं, पुरुषों और मदरसा छात्रों ने शपथ पत्र भरे। उन्होंने कहा कि रसूल पाक सल्लल्लाहो अलैहवसल्लम ने बेटी बचाने, उनका हुकूक दिलाने का अभियान 1400 साल पहले शुरू किया था।

पढ़ें, इनके सपोर्ट से नरेंद्र मोदी का पीएम बनना तय


इस मौके पर बेटियों के संबंध में रसूल पाक की हदीस का भी जिक्र किया गया। नायब शहर काजी कादरी ने कहा कि इसलाम में कई बेटियों का अहम रोल रहा है। जिनका जिक्र किए बिना इसलामिक इतिहास में अधूरापन सा नजर आएगा।

इतिहास से जुड़ीं और भी कई बेटियों का जिक्र
इस मौके पर उन्होंने रसूल पाक की बीवी उम्मुल मुसलमीन हजरत खदीजा, हजरत आयशा सिद्दीका, हजरत फातिमा रजिअल्लाहुताला अन्हा का जिक्र किया और उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर रोशनी डाली।

इस मौके पर हजरत अम्मारा का भी जिक्र किया गया जिन्होंने जंग-ए-बदर में तलवार उठाकर सरकार-ए-दो आलम की हिफाजत की थी। इसके साथ इसलामी इतिहास से जुड़ीं और भी कई बेटियों का जिक्र आया।

दो हजार से अधिक ने भरा शपथपत्र
अमर उजाला की बेटी ही बचाएगी की मुहिम के तहत मंगलवार को भी दो हजार से अधिक लोगों ने शपथ पत्र भरा। इस दौरान लोगों ने अमर उजाला की मुहिम की प्रशंसा की। कहा कि इससे समाज में बेटियों के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।

पढ़ें, पंचायत सीटों में आरक्षण की विस्तृत सूची देखें...

लोगों ने अमर उजाला में बेटियों पर आधारित खबरों को सराहनीय और प्रेरणाप्रद बताया। कहा कि ऐसी खबरों से लोगों का बेटियों के प्रति नजरिया बदलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed