{"_id":"e619553a8bcf0080df9a33133cd3ebc3","slug":"satpal-maharaj-statement-on-harish-rawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस कांग्रेसी सीएम ने लगाया सोनिया के प्लान में अडंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस कांग्रेसी सीएम ने लगाया सोनिया के प्लान में अडंगा
अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Wed, 30 Apr 2014 07:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता सतपाल महाराज ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री हरीश रावत नहीं चाहते थे कि बीते वर्ष गौचर में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का शिलान्यास हो।
विज्ञापन
पढ़िए,फर्जी कैप्टन बनकर सेना भर्ती के नाम पर ठगे लाखों
विज्ञापन
वे सोनिया गांधी के शिलान्यास कार्यक्रम में भी अड़ंगा डालते रहे, लेकिन कार्यक्रम में सोनिया गांधी तो नहीं पहुंच पाई, लेकिन रक्षा मंत्री एके एंटनी ने रेलवे लाइन का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन
पढ़िए, 'आई ऐम केजरीवाल, नहीं सहूंगा शोषण, करूंगा अनशन'
गोपेश्वर में आयोजित पत्रकार वार्ता में महाराज ने यह बातें कहीं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा 248 से 250 सीटें अपने बूते हासिल करेगी। मोदी की लहर आज गांव-गांव पहुंच गई है।
मोदी ने झकझोर रखा है
मोदी के स्लोगन देश नहीं झुकने दूंगा ने जन-जन को झकझोर कर रख दिया है। महाराज ने कहा कि प्रदेश सरकार के पास विकास का कोई विजन नहीं है।
पढ़िए, राहुल ने बोतल से निकाला अटल सरकार का 'जिन्न'
कार्तिक स्वामी, रुद्र्रनाथ, ज्वाल्पा मंदिर और कालीमठ को धार्मिक सर्किट के रूप में विकसित किया जाना चाहिए, जिससे यहां वर्षभर तीर्थयात्रियों और पर्यटकों का आना-जाना रहे।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कपरूवाण, मीडिया प्रभारी विजय सती, वीरेंद्र असवाल, महेंद्र सिंह नेगी, हरीश पुजारी और अतुल शाह आदि मौजूद थे।