फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   satpal maharaj statement

सतपाल महाराज ने बताया, क्यों हुए भाजपा में शामिल?

Thu, 27 Mar 2014 12:07 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 27 Mar 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
satpal maharaj statement

सतपाल महाराज अब केंद्र की सियासत करेंगे। न राज्य भाजपा में दखल देंगे न ही कांग्रेस सरकार को अस्थिर बनाएंगे।  

विज्ञापन

पार्टी बदलने के बाद पहली बार देहरादून आए महाराज ने सूबे के भाजपा नेताओं को एक तरह से आश्वस्त किया कि वह प्रदेश की राजनीति में दखल नहीं देंगे।

पढ़ें, पत्नी धर्म के साथ पार्टी धर्म भी निभाएं अमृता: हरीश

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की दौड़ में भी वह शामिल नहीं हैं। यह भी कहा कि वह सरकार गिराने के लिए भाजपा में नहीं आएं हैं। उनकी प्राथमिकता में मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।
विज्ञापन


उनकी प्राथमिकता राष्ट्र, पहाड़ में रेल, आपदा में पुनर्निर्माण, चीन की सीमा से लगी सुरक्षा और मोदी हैं।

भाजपा ने किया महाराज का जोरदार स्वागत

satpal maharaj statement

भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार प्रदेश पार्टी कार्यालय पर पहुंचे सतपाल महाराज का गर्मजोशी से स्वागत हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, नेता प्रतिपक्ष सहित सहित दो लोकसभा प्रत्याशी उनकी अगवानी में मौजूद थे।

पढ़ें, उत्तराखंड में बागियों ने बढ़ाई भाजपा की मुश्किल

इस तरह से उन्होंने अपने दौरे में भाजपा के साथ कांग्रेस के भी नेताओं को भरोसा दिलाने की कोशिश की कि उनका इरादा नकारात्मक नहीं है।

कांग्रेस पर एक शब्द नहीं, बस मोदी का गुणगान

satpal maharaj statement

अपनी नई सियासी पारी में जोरदार अगवानी से गदगद महाराज ने भाजपा कार्यकर्ताओं से संबोधन में पाला बदल पर खुद सवाल किया तो जवाब भी दिया।

पढ़ें, निर्दलीय प्रत्याशी बिगाड़ सकते हैं बड़े दलों का गणित

राज्य के मसलों से ज्यादा राष्ट्रीय मुद्दे उनके संबोधन में छाए रहे। खासकर राष्ट्र की सुरक्षा को लेकर उनकी चिंता ज्यादा ही उजागर हुई।

पढ़ें, शादी-ब्याह में गए तो खर्चा नेताजी के खाते में

इस दौरान चुनावी हवा बनाने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और लोकसभा चुनाव में न केवल प्रदेश की पांचों सीटों पर भाजपा की जीत बल्कि नरेंद्र मोदी के मिशन 272 के पूरा होने का भी दम भरने से नहीं चूके।

विज्ञापन

अमृता खुद निर्णय लेने में सक्षम

satpal maharaj statement

सतपाल महाराज ने पत्नी अमृता रावत के मंत्रीपद से हटाने के सवाल पर कहा कि अमृता तीन बार की विधायक हैं और उनको पार्टी में सम्मान मिलना चाहिए।

पढ़ें, पत्नी धर्म के साथ पार्टी धर्म भी निभाएं अमृता: हरीश

उनको मंत्री पद वरिष्ठता के आधार दिया है। अगर उन्हें ऐसा लगता है कि पार्टी में सम्मान नहीं मिल रहा तो वह खुद निर्णय लेने में सक्षम हैं।

नेताओं ने बांधे महाराज की तारीफों के पुल

satpal maharaj statement

महाराज को बहुत पहले आ जाना चाहिए थे। वह आध्यात्मिक हैं और उनके विचार भाजपा से मेल खाते हैं। उनके दर्द को कांग्रेस नहीं समझ पाई। गैरसैंण राजधानी से लेकर रेलवे लाइन तथा आपदा पुनर्निर्माण जैसे मुद्दे को कांग्रेस ने अनदेखा कर दिया लेकिन भाजपा इस दर्द को दूर करेगी।
-तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

महाराज ने अध्यात्म के क्षेत्र में माथा ऊंचा किया है। उसी तरह भाजपा में उनके आने से उनके लाखों अनुयायी और समर्थक नरेंद्र मोदी की जीत सुनिश्चित करेंगे। वह कांग्रेस में घुट रहे थे और उनके जाते ही पार्टी सदमे में आ गई।
-रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से प्रत्याशी

राजसूय यज्ञ में जिस तरह श्रीकृष्ण ने जूठे पत्तल उठाए उसी तरह महाराज ने मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा में जिम्मेदारी ली है। उनके आने से भाजपा को मजबूती के साथ ताकत भी मिलेगी।
-अजय भट्ट, नेता प्रतिपक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed