फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Satellite phone Will available in 49 inaccessible villages in frontier of dharchula uttarakhand

उत्तराखंड: सीमांत के संचार विहीन 49 दुर्गम गांवों में जल्द बजेगी सेटेलाइट फोन की घंटी

Thu, 11 Jun 2020 02:00 AM IST
अलका त्यागी शालू दताल, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
शालू दताल, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 Jun 2020 02:00 AM IST
सार

  • 49 गांवों के प्रधानों को आज दिए जाएंगे सेटेलाइट फोन सेट

विज्ञापन
Satellite phone Will available in 49 inaccessible villages in frontier of dharchula uttarakhand
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के धारचूला मुनस्यारी के दूरस्थ गांवों के ग्रामीणों की संचार से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए राहत भरी खबर आई है। एसडीआरएफ के आईजी संजय गुंज्याल ने आपदा प्रभावित व संचार विहीन दुर्गम गांवों का प्रस्ताव शासन को भेजा था।

विज्ञापन


सरकार की स्वीकृति मिलने पर एसडीआरएफ के एएसआई प्रमोद कुमार एएसआई जयदेव नेगी सीमांत के संचार विहीन 49 गांवों के लिए जीएसपीएस (ग्लोबल सेटेलाइट फोन सर्विस) सेटेलाइट फोन सेट वितरित करने के लिए धारचूला पहुंच गए हैं।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: ...यहां मोबाइल नेटवर्क के लिए जान हथेली पर रखकर खड़ी चढ़ाई करने को मजबूर हैं लोग, तस्वीरें देखिए
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ब्लॉक सभागार में एसडीएम और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ग्राम प्रधानों को सेटेलाइट फोन सेट बांटे जाएंगे।

सेटेलाइट फोन पहुंचने से सीमांतवासी खुश

बीजेपी नगर मंडल अध्यक्ष कृष्णा गर्ब्याल ने कहा कि धारचूला के दारमा घाटी, मल्ला दारमा, व्यास और चौदास के साथ ही मुनस्यारी के कुछ गांवों के लिए सेटेलाइट फोन पहुंचने की खबर से सीमांतवासी काफी खुश हैं। वर्ष 2018 में सेटेलाइट फोन बंद होने से सीमांतवासी संचार सेवा से महरूम थे।

रं कल्याण संस्था के साथ विभिन्न संगठन लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। रं कल्याण संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष बिशन सिंह बोनाल और दीलिंग दारमा सेवा समिति अध्यक्ष ने कहा कि सरकार और एसडीआरएफ के विशेष प्रयासों से धारचूला और मुनस्यारी के 49 गांवों में सैटेलाइट फोन दिए जा रहे हैं, जिसके लिए सीमांत वासियों ने केंद्र राज्य सरकार और एसडीआरएफ के आईजी संजय गुंज्याल का आभार व्यक्त करते है।

सीमांत के इन गांवों को मिलेंगे सेटेलाइट फोन सेट

मुनस्यारी के 15 गांव : बिल्जू, पाछु, गंघर, मापा, बुरफू, तोला, लावा, रिलकोट, नामिक, मरतोल, मपंग, मिलम, लस्पा, रालम, ख़िलाच

ब्यास वैली के सात गांव : बुदि, गर्ब्यांग, नपलचु, गुंजी, नाबी, रोंगकोंग, कुटी।

तल्ला दारमा वैली के 12 गांव : सेला, नागलिंग, चल, बालिंग, दुग्तु/सौंन, दातु, बौन,फिल्म, गौ, मार्छा, सीपू, तिदांग।

मल्ला दारमा के सात गांव : बोंगलिंग, दर, तीजम, ऊमचिया, वतन, सुवा, न्यू सोबला

चौदास वैली के तीन गांव : रूंग, सिर्खा, सिरदंग

इन गांवों को भी मिलेंगे सेटेलाइट फोन : जिप्ति, खुमती, पांगला, बुंगबुंग, जयकोट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed