फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Satellite phone available To 18 inaccessible villages head in frontier of dharchula uttarakhand

उत्तराखंड: सीमांत के संचार विहीन गांवों के 18 प्रधानों को मिले सैटेलाइट फोन, सरकार से की कॉल दर सस्ती करने की मांग

Fri, 12 Jun 2020 08:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 12 Jun 2020 08:29 PM IST
सार

  • लोगों ने सरकार का आभार जताकर कॉल दरें सस्ती करने की भी मांग की  

विज्ञापन
Satellite phone available To 18 inaccessible villages head in frontier of dharchula uttarakhand
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में आपदा प्रभावित दारमा, व्यास, चौदास घाटी के साथ अन्य संचार व्यवस्था विहीन 34 में से 18 गांवों के प्रधानों को शुक्रवार को एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने सैटेलाइट फोन बांटे। फोन मिलने से लोग खुश तो हुए लेकिन प्रति मिनट 12 रुपये आउटगोइंग, इनकमिंग और एसएमएस की दरों को लेकर वे थोड़ा निराश भी हैं। 

विज्ञापन


दारमा घाटी के अंतिम गांव सीपू प्रधान शांति सीपाल, दुग्तु के प्रधान वीरेंद्र दुग्ताल, व्यास घाटी के रोंकांग के प्रधान अंजू रोकली और कुटी के प्रधान धर्मेंद्र कुटियाल ने सैटेलाइट फोन दिए जाने पर सरकार का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: ...यहां मोबाइल नेटवर्क के लिए जान हथेली पर रखकर खड़ी चढ़ाई करने को मजबूर हैं लोग, तस्वीरें देखिए
विज्ञापन
विज्ञापन


चौदास घाटी के रूंग प्रधान कुसुम ह्यांकी, जिप्ति प्रधान धर्मेंद्र और गुंजी प्रधान सुरेश गुंज्याल ने कहा कि आपदा काल में फोन मिलने से लाभ तो जरूर होगा, लेकिन सीमांत के लोगों के लिए इसका खर्चा उठा पाना मुश्किल होगा। कहा कि एक फोन की कीमत करीब एक लाख चालीस हजार रुपये हैं, ऐसे में टूटफूट का डर है। साथ ही कॉल दरें और प्रतिमाह 1771 रुपये का रिचार्ज भी काफी महंगा है।

उन्होंने एसडीआरएफ के आईजी संजय गुंज्याल के प्रयासों की सराहना करते हुए सरकार से कॉल दरों को निशुल्क या दो रुपये प्रति मिनट करने की मांग की है। एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि आज 18 ग्राम सभाओं को फोन वितरण कर दिया गया है। छूटे लोगों को भी शीघ्र फोन दे दिए जाएंगे।

ये लोग रहे मौजूद
एसडीआरएफ के एएसआई प्रमोद कुमार, एएसआई जयदेव नेगी, ब्लाक प्रमुख धन सिंह धामी, अशोक नबियाल, बिसमती देवी, प्रियंका देवी, संतोष राम, नरेंद्र नपलच्याल, भाजपा नगर अध्यक्ष कृष्ण गर्ब्याल, रं कल्याण संस्था अध्यक्ष डीके फकलियाल, भाजपा जिलामंत्री हरीश धामी, मोहन बहादुर मौजूद रहे। 

इन गांव को मिले सेटेलाइट फोन
बालिंग ,दातु ,दुग्तु ,मार्छा, तीजम, सीपू, ऊमचिया, बोंगलिंग, नागलिंग, वतन,दर, नाबी, तिदांग चल, दर, फिल्म, कुटी,  गुंजी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed