{"_id":"5922dd744f1c1b4d6a536b80","slug":"sarva-shiksha-abhiyan-teacher-not-getting-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्व शिक्षा के टीचरों को तीन महीने से नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्व शिक्षा के टीचरों को तीन महीने से नहीं मिला वेतन
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 22 May 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
टीचर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्व शिक्षा अभियान के टीचरों को पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिल पाया है। खासकर नगर क्षेत्र के स्कूलों में यह समस्या बनी है। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने मामले में जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक से मिलकर उन्हें स्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक हेमलता भट्ट से मिले टीचरों ने कहा कि विभाग की ओर से टीचरों को कई बार समय पर वेतन का आश्वासन मिलता रहा है, लेकिन इस पर अमल नहीं किया जा रहा है। इससे टीचरों को भारी आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अनंत कुमार सोलंकी ने कहा कि प्राथमिक सहायक से जूनियर हाईस्कूल के सहायक अध्यापक के पद के लिए काउंसिलिंग की गई, लेकिन काउंसिलिंग के बावजूद टीचरों को अब तक कार्यभार ग्रहण करने के आदेश जारी नहीं हुए।
विज्ञापन
जिला मंत्री रघुवीर सिंह पुंडीर ने बताया कि सर्व शिक्षा का बजट शासन से आवंटित हो चुका है, लेकिन टीचरों को वेतन नहीं मिला। जिला शिक्षा अधिकारी से मिलने वालों में सुभाष वर्मा, शीशपाल सिंह आदि शामिल रहे।