फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sapra Eleven and Youth Club Chakrata win

Dehradun News: सपरा इलेवन और यूथ क्लब चकराता की जीत

Tue, 13 Jan 2026 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Sapra Eleven and Youth Club Chakrata win
डाकपत्थर मैदान में मैच के दौरान शॉट लगाता बल्लेबाज। स्रोत: आयोजन समिति
- ललकार द चैलेंज क्रिकेट टूर्नामेंट में सपरा इलेवन ने लॉडर्स इलेवन को बड़े अंतर से हराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



विकासनगर। डाकपत्थर मैदान में आयोजित ललकार द चैलेंज क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को सपरा इलेवन ने 176 रनों के बड़े अंतर से लॉडर्स इलेवन को हराया। वहीं, यूथ क्लब चकराता ने नवाबगढ़ किंग्स को चार विकेट से मात दी। सपरा इलेवन की ओर से अमर कर्णवाल ने सबसे अधिक 89 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और चार छक्के शामिल रहे। यूथ क्लब चकराता की ओर से लव शर्मा ने 84 रनों की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों को प्लेयर ऑफ मैच चुना गया।

सपरा इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए। लॉडर्स इलेवन के कप्तान नवीन शर्मा ने सबसे अधिक दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए लॉडर्स इलेवन की टीम 16.1 ओवर में 65 रनों पर ढेर हो गई। सपरा इलेवन के जतिन वासदेव ने तीन ओवर में 15 रन देकर सबसे अधिक चार विकेट चटकाए। उन्हें बॉलर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में नवाबगढ़ किंग्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में ऑल आउट होकर 176 रन बनाए। सबसे अधिक 32 रन सलामी बल्लेबाज अंकित के रहे। यूथ क्लब चकराता ने छह विकेट खोकर 18.5 ओवर 177 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। यूथ क्लब चकराता की ओर से चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट झटकने वाले वेदांत बॉलर ऑफ मैच चुने गए। इस दौरान आयोजन समिति की ओर से भूपेंद्र चौहान उर्फ गुड्डू, शत्रुघ्न श्रीवास्तव, मृणाल रावत, पंकज नैथानी, आनंद प्रकाश, रोहन व गौरव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed