देवभूमि में जलवा बिखेरने आ रहीं लाखों दिलों की धड़कन सपना चौधरी, देंगी लाइव परफॉर्मेंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर अदाकारा सपना चौधरी 23 दिसंबर को विकासनगर में अपनी लाइव परफॉर्मेंस देंगी। बॉलीवुड स्टार सपना यहां जीवनगढ़ स्थित फार्म हाउस में बिंदास कला मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी।
कला मंच के सचिव पंजाब सिंह मजीठिया ने कहा कि कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोक गायक मनोज सागर और गायिका सीतारा भी अपनी प्रस्तुति देंगी। कला मंच के सचिव पंजाब सिंह ने कहा कि मंच की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
जिसमें लाखों युवा दिलों पर राज करने वाली सपना पहली बार विकासनगर में अपनी प्रस्तुति देंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम 23 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगा और शाम पांच बजे तक चलेगा।
सपना ने जारी किया वीडियो संदेश
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विमल तोमर ने कहा कि कार्यक्रम में क्षेत्र के तीन अंग्रेजी और इतने ही हिंदी माध्यम के स्कूल प्रबंधकों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र की तीन आदर्श ग्राम पंचायतों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
स्वरांजलि संगीत विद्यालय की ओर से भी कार्यक्रम को सहयोग दिया जा रहा है। मीडिया से वार्ता के दौरान मीडिया समन्वयक भूपेंद्र तोमर, रोमा कश्यप, मानसी, सृष्टी, डोगरा, रीतू चौहान, अजय वीर सिंह, हरबीर सिंह, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
विकासनगर में कार्यक्रम को लेकर बॉलीवुड स्टार सपना चौधरी की ओर से वीडियो संदेश जारी किया गया है। जो सोशल मीडिया में इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।