{"_id":"6a8ac0dc195feaa60051fd77af65042c","slug":"santosh-gangwar-says-to-textile-park-in-munsyari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा मंत्री ने किया उत्तराखंड में एक और टेक्सटाइल पार्क का वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ा मंत्री ने किया उत्तराखंड में एक और टेक्सटाइल पार्क का वादा
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Mon, 18 Jan 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार ने सोमवार को कहा कि पर्यटन के लिहाज से देश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में एक नैनीताल में गैस पाइप लाइन बिछाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। यहां नैनीताल क्लब में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में रेशम उद्योग की भरपूर संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
इसलिए राज्य सरकार रेशम उद्योग और टेक्सटाइल पार्क निर्माण के प्रस्ताव केंद्र को भेजे तो ऊधमसिंह नगर के अलावा मुनस्यारी में भी टेक्सटाइल पार्क बनाया जाएगा।
विज्ञापन
राज्यों के रवैये पर जताई नाराजगी
श्री गंगवार ने कहा कि टेक्सटाइल में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है लेकिन चीन 40 फीसदी तो भारत केवल 5 फीसदी ही टेक्सटाइल का निर्यात करता है। उन्होंने उत्तराखंड में हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम को बढ़ावा देने की बात कही।
विज्ञापन
गंगवार ने इस बात पर बेहद नाराजगी जताई कि मोदी सरकार द्वारा राज्यों के वार्षिक बजट को 32 फीसदी से बढ़ाकर 42 किए जाने के बावजूद गैर भाजपा शासित राज्यों ने केंद्र के इस प्रस्ताव पर नकारात्मक प्रतिक्रिया दी है जो ठीक नहीं है। पत्रकार वार्ता में सांसद भगत सिंह कोश्यारी, जिलाध्यक्ष मनोज साह, महामंत्री भावना मेहरा आदि मौजूद थे।