फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sanjay won the GIC business race

दौड़ में जीआईसी कारबारी के संजय ने मारी बाजी

Wed, 16 Oct 2019 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Sanjay won the GIC business race
सेलाकुई। सहसपुर विकासखंड के शहीद सत्येंद्र चौहान राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई में मंगलवार को तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में जीआईसी कारबारी के संजय ने बाजी मारी। अंडर-19 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में गुरु नानक पब्लिक स्कूल प्रेमनगर की सेजल ने बाजी मारी। एसजीआरआर भाऊवाला की मधु दूसरे स्थान पर रही। इसी स्कूल की प्रिया सेमवाल ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला शिक्षाधिकारी यशवंत चौधरी ने मशाल प्रज्ज्वलित कर की। उन्होंने कहा कि खेल को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। इसमें हार या जीत के बारे में नहीं सोचना चाहिए। खेल से शरीर स्वस्थ बना रहता है। मशाल प्रज्ज्वलन के बाद स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। जनता इंटर कॉलेज मल्हान के रोहित कुमार दूसरे और एसजीआरआर भाऊवाला के शुभम शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में जीआईसी कारबारी के योगेश कश्यप, एसजीआरआर भाऊवाला के अमित सिंह और जनता इंटर कॉलेज मल्हान के रोहित कुमार तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर खंड शिक्षाधिकारी पंकज शर्मा, प्रधानाचार्य डीपी थपलियाल, शूरवीर सिंह चौहान, राजेंद्र प्रसद, विजेंद्र सिंह रावत, विनोद थपलियाल, रविंद्र सिंह रावत, एसके सिंह, आमोद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed