फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sanjay becomes president of Hydro Electric Employees Union

Dehradun News: हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष बने संजय्

Tue, 24 Sep 2024 06:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Sanjay becomes president of Hydro Electric Employees Union
डाकपत्थर स्थित निरीक्षण भवन में हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन यमुना वैली प्रथम की आमसभा आयोजित की गई। इस दौरान संगठन की शाखा व मंडल की कार्यकारिणी गठित की गई। संजय राणा को सर्वसम्मति से यूनियन का अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी में प्रेम प्रकाश को परियोजना संरक्षक, गोपाल बिहारी को कार्यवाहक अध्यक्ष, सुब्रतो सिन्हा को परियोजना सचिव, महेंद्र चौहान को मंडल अध्यक्ष, जगदीश प्रसाद जोशी को मंडल सचिव बनाया गया। कार्यकारिणी का गठन यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष केहर सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष इंसारूल हक, राकेश शर्मा, डीके शर्मा, वीरेंद्र नेगी, मोहम्मद रियाज की देखरेख में संपन्न हुआ। इस मौके पर कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन व वेतन वृद्धि की मांगों पर चर्चा की। इसके साथ ही नवमनोनीत पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की मांगों व समस्याओं को लेकर संघर्ष करने की शपथ ली। इस मौके पर बीएम तिवारी, वीरेंद्र, आशीष राणा, अताउर खान, राम सिंह, संजय सत्संगी, रोहताश श्रीवास्तव, भूपेंद्र, राजेंद्र चौहान, अनुराग वर्मा समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। संवादप
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed