फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sangini app will monitor ASHA workers work Uttarakhand news in hindi

Dehradun: संगिनी एप से आशा वर्करों के काम की होगी निगरानी, 11 नवंबर से की जाएगी शुरूआत

Thu, 10 Nov 2022 01:19 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 10 Nov 2022 01:19 PM IST
सार

आशा वर्करों के काम की निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने संगिनी एप तैयार किया है। इस से उच्च अधिकारी उनके काम की मॉनीटरिंग करेंगे। काम के आधार पर उन्हें हर महीने ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन
Sangini app will monitor ASHA workers work Uttarakhand news in hindi
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं को घर-घर पहुंचाने वालीं आशा वर्करों के काम की निगरानी अब एप के जरिये होगी। साथ ही उन्हें प्रति माह भुगतान भी एप से ऑनलाइन किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत 11 नवंबर को आशा संगिनी एप की शुरूआत करेंगे।

विज्ञापन


एनएचएम के माध्यम से प्रदेश में लगभग 12 हजार आशा वर्कर तैनात हैं। इनके माध्यम से मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण करने के अलावा स्वास्थ्य संबंधित डाटा तैयार किया जाता है। आशा वर्करों के काम की निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने संगिनी एप तैयार किया है। इस से उच्च अधिकारी उनके काम की मॉनीटरिंग करेंगे। काम के आधार पर उन्हें हर महीने ऑनलाइन भुगतान किया जाएगा। इसके लिए आशा वर्करों को कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। एनएचएम के तहत आशा वर्करों को स्मार्ट फोन भी दिए जा रहे हैं। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Badrinath: बर्फबारी के बीच भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंचीं विधानसभा अध्यक्ष, माणा गांव का भी किया भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि आशा वर्करों के लिए संगिनी एप तैयार कर लिया गया है। 11 नवंबर को स्वास्थ्य मंत्री इस एप को लांच करेंगे। आशा वर्कर एप पर अपने काम को अपलोड करेंगे। जिसकी निगरानी सीधे अधिकारी कर सकेंगे। इससे आशाओं को भुगतान भी ऑनलाइन होगा। इसी दिन वह राजकीय मेडिकल कॉलेज दून में नए ओटी भवन का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed