फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sanatan Dharma Girls Inter College Mussoorie won the overall trophy

Dehradun News: सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज मसूरी ने जीती ओवरआल ट्रॉफी

Tue, 19 Nov 2024 06:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 06:48 PM IST
विज्ञापन
Sanatan Dharma Girls Inter College Mussoorie won the overall trophy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मसूरी। सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में श्रीनिवास गुप्ता स्मृति वाद-विवाद एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाद-विवाद का विषय मीडिया ट्रायल-न्याय का समर्थन या पूर्वाग्रह का प्रचार और पेंटिंग प्रतियोगिता का विषय उत्तराखंड एक नजर में रखा गया। प्रतियोगिता में ओवरआल विजेता सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज रहा है।

शहर के लंढौर स्थित सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित वाद-विवाद एवं पेंटिग प्रतियोगिता में शहर के इस 6 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। वाद-विवाद में प्रथम स्थान सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज से निस्बा, द्वितीय स्थान महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से पायल और तृतीय स्थान सनातन धर्म गर्ल्स कॉलेज से मुस्कान ने प्राप्त किया। वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निस्बा, द्वितीय स्थान मानसी और तृतीय स्थान हर्ष नौटियाल ने प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र से भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में मनोरंजन त्रिपाठी, निधि बहुगुणा, सारिका गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रबंधक शरद गुप्ता, रितु रतूड़ी, रिद्धिमा गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉ. नर्मता श्रीवास्तव, संरक्षक राकेश अग्रवाल, अशोक मित्तल, केजी गोयल, नीरज अग्रवाल, वैभव तायल, मनोज मित्तल, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed