{"_id":"5b44d1174f1c1b56238b59cc","slug":"sanand-hunger-strike-in-haridwar-administration-took-him-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: गंगा रक्षा के लिए अनशन पर बैठे सानंद को प्रशासन ने उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: गंगा रक्षा के लिए अनशन पर बैठे सानंद को प्रशासन ने उठाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Tue, 10 Jul 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
स्वामीनंद को धरना स्थल ले उठाकर ले जाते पुलिस कर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा रक्षा के लिए मातृसदन हरिद्वार में 18 दिन से आमरण अनशन पर बैठे स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद उर्फ प्रो. जीडी अग्रवाल को जिला प्रशासन ने मंगलवार को जबरन उठा दिया। पुलिस ने उन्हें देहरादून स्थित दून अस्पताल में भर्ती करवाया है। मातृसदन के ब्रह्मचारियों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन पुलिस बल के आगे उनकी एक नहीं चली।
विज्ञापन
स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद 22 जून से गंगा की अविरलता की मांग को लेकर अनशन पर थे। उनकी शिकायत थी कि गंगा की अविरलता को लेकर उनके ओर से लिखे गए पत्रों का प्रधानमंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया। मंगलवार दोपहर बाद सिटी मजिस्ट्रेट मनीष कुमार सिंह और सीओ कनखल मनोज कत्याल भारी पुलिस बल के साथ मातृसदन पहुंचे। इस दौरान टीम ने अनशन पर बैठे स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद को जबरन उठाकर वाहन में बिठा लिया।
विज्ञापन
पहले उन्हें हरिद्वार अस्पताल में भर्ती करने की तैयारी थी, लेकिन आखिरी समय में प्रशासन की टीम दून अस्पताल ले गई। इससे पहले क्षेत्र में प्रशासन ने धारा-144 लागू कर दी थी, ताकि सानंद के समर्थन में लोग धरना-प्रदर्शन आदि न कर सकें। नगर मजिस्ट्रेट मनीष कुमार सिंह ने बताया कि चिकित्सकों की रिपोर्ट के आधार पर स्वामी सानंद का जीवन बचाने के लिए कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन