फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Samarth Portal: Government opens online registration window for admission in graduation

Samarth Portal: स्नातक में प्रवेश के लिए सरकार ने खोली ऑनलाइन पंजीकरण की विंडो, पढ़े जरूरी अपडेट

Mon, 24 Jul 2023 10:40 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 24 Jul 2023 10:40 PM IST
सार

छात्र ध्यान रखें कि ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा एक सप्ताह के लिए दोबारा शुरू की गई है।

विज्ञापन
Samarth Portal: Government opens online registration window for admission in graduation
ऑनलाइन आवेदन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

तीन विश्वविद्यालयों व इनसे संबद्ध कॉलेजों में स्नातक प्रवेश के लिए सरकार ने ऑफलाइन दाखिलों के बाद अब समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की विंडो भी एक सप्ताह के लिए खोल दी है। सोमवार को अपर सचिव प्रशांत आर्य ने इसका आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन


आदेश के मुताबिक, समर्थ पोर्टल पर पूर्व में पंजीकरण न करा पाने वाले छात्रों के लिए 21 जुलाई को ऑफलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई थी। अब छात्रहित में इसी आदेश को संशोधित करते हुए ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा एक सप्ताह के लिए दोबारा शुरू की गई है। साथ ही शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 14 अगस्त तय कर दी गई है। विवि व कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि वह इस तिथि तक हर हाल में अपने सभी दाखिले पूरे कर लें।
विज्ञापन


Uttarakhand:  आपदा प्रबंधन पर देहरादून में होगा अंतरराष्ट्रीय मंथन, दुनिया के 100 देशों के प्रतिनिधि आएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि श्रीदेव सुमन विवि, अल्मोड़ा विवि, कुमाऊं विवि व इनसे संबद्ध सभी सरकारी, निजी कॉलेजों में स्नातक दाखिलों के लिए इस साल सरकार से समर्थ पोर्टल से प्रक्रिया की शुरुआत की है। कॉलेजों ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed