{"_id":"7558ee4510defc3aabc7ff28ebf25fe0","slug":"samarjeet-become-best-junior-shooter","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने अचूक निशाने से पूरे देश को किया चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने अचूक निशाने से पूरे देश को किया चित
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 26 Dec 2013 10:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे उत्तराखंड के उभरते निशानेबाज समरजीत सिंह ने इस साल के सर्वश्रेष्ठ जूनियर निशानेबाज का खिताब हासिल किया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय हीरो बन गए समरजीत
दिल्ली में आयोजित नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में दून स्कूल के 10वीं के छात्र समरजीत 7 स्वर्ण सहित कुल 14 पदक जीतने में सफल रहे। जसपाल राणा शूटिंग एकेडमी से शूटिंग का पाठ सीखने वाले पौंधा निवासी समरजीत सिंह अब राष्ट्रीय हीरो बन गए हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, एयर इंडिया के पंख लगाकर 'उड़ेगा' चिराग
विज्ञापन
बचपन में क्रिकेट के दीवाने समरजीत की शूटर बनने की शुरुआत आठ वर्ष की उम्र में हुई थी। पिता मुकुलजीत सिंह के साथ वे शूटिंग देखने गए थे और इसी दौरान समरजीत ने पहले बार पिस्टल से फायर किया था।
पढ़ें, चमोली ने झेला केदारनाथ से बड़ी आपदा का दर्द
वर्ष 2009 में करीब 10 वर्ष की उम्र में समरजीत ने पहली बार स्टेट लेवल टूर्नामेंट में एयर पिस्टल का स्वर्ण पदक जीता था। 2013 में यूथ वर्ग में एशियन चैंपियन बनने के साथ ही अब देश के सर्वश्रेष्ठ जूनियर निशानेबाज भी बन गए हैं।
पढ़ें, 2013 में उत्तराखंड को कलंकित कर गई ये घटनाएं
नई दिल्ली स्थित कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में समरजीत ने ओपन कैटेगरी में सबसे अधिक 9 अंक बटोरे।
समरजीत ने फोन पर बताया कि उन्होंने टूर्नामेंट में सिविलियन और ओपन कैटेगरी में प्रतिभाग किया था। समरजीत की सफलता पर नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने 25 हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया है। यह पुरस्कार केंद्रीय खेल मंत्री जितेंद्र सिंह ने प्रदान किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने दी बधाई
समरजीत सिंह की कामयाबी पर विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 14 पदक जीतकर समरजीत ने राज्य का नाम ऊंचा किया है।
पढ़ें, मसूरी की हसीन वादियों के मुरीद हैं बॉलीवुड के विलेन
वहीं, राष्ट्रीय सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता अल्मोड़ा के चिराग सेन को भी गोविंद सिंह कुंजवाल ने बधाई दी है।