फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   samajvadi party active in uttarakhand

उत्तराखंड में 'पकड़' बनाने में जुटे सपा सुप्रीमो

Mon, 07 Oct 2013 09:13 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 07 Oct 2013 09:13 PM IST
विज्ञापन
samajvadi party active in uttarakhand

उत्तराखंड में होने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी अपने लिए संभावनाएं देख रही है। लोकसभा चुनाव में इस बार पार्टी अपने बड़े लीडर्स की जनसभाएं और रैली कराने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड आने की संभावना
इसी सिलसिले में पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की अगले महीने उत्तराखंड आने की संभावना जताई जा रही है। उत्तराखंड गठन के बाद हरिद्वार लोकसभा सीट पर एक बार सपा का कब्जा रह चुका है। उसके बाद से सपा कोई भी चुनाव नहीं जीत सकी। उसे सामाजिक समीकरणों का खेल कहें अथवा महज इत्तेफाक भी मान सकते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, शिक्षा विभाग पर मंत्री जी हुए हावी
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर, अब सपा पूरी तैयारी के साथ लोकसभा चुनाव में उतरने जा रही है। इस बार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक की जनसभाएं और रैली आयोजित कराने की तैयारी की जा रही है। नवंबर से दिसंबर के मध्य इसी सिलसिले में पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की उत्तराखंड आने की भी संभावना जताई जा रही है।

राष्ट्रीय अधिवेशन हरिद्वार में
सपा का विश्वास इसलिए भी बढ़ा है कि इस बार निकाय चुनाव में उसके अपने और समर्थित दल के प्रत्याशियों की कई सीटों पर जीत हुई है। इसी के मद्देनजर ही सपा अपना राष्ट्रीय अधिवेशन भी हरिद्वार में करने का फैसला ले चुकी थी। परंतु आपदा के चलते ऐन वक्त पर टाल कर आगरा ले गई।

पढ़ें, कांग्रेस में हिम्मत हैं तो कुछ कर के दिखाए: निशंक

सपा के वरिष्ठ नेता विनोद बड़थ्वाल के मुताबिक लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सपा की एक अहम बैठक 30 अक्तूबर को दिल्ली में होनी है।

उनकी तरफ से कोशिश होगी कि इस बार चुनाव मैदान में उतरने से पहले पार्टी के मुखिया देहरादून पहुंच कर चुनाव अभियान की शुरुआत करें। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव को भी उत्तराखंड सपा इकाई की ओर से आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने कहा कि इस बार केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार की पूरी संभावना है। उत्तराखंड भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा की सरकारों से लोग त्रस्त हो चुके हैं। अब विकल्प तलाश रहे हैं।


सरकार श्वेतपत्र जारी करे
सपा के वरिष्ठ नेता विनोद बड़थ्वाल ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश सरकार से आपदा पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश ही नहीं देश की जनता जानना चाहती है कि जून में आई आपदा के बाद से प्रदेश सरकार ने अब तक क्या-क्या किया। कितने गांव प्रभावित हैं, पुल टूटे, कितनी सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं।

राहत और आपदा प्रबंधन के लिए सरकार ने अब तक क्या घोषणाएं की और कितना काम पूरा कर लिया है, यह जनता को पता चलना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि अधिकारियों को आपदा प्रभावित क्षेत्रों भेजे ताकि हालात का जायजा लेकर उसी के अनुरूप योजनाएं तैयार करें।

उन्होंने सरकार के राज्य एकता परिषद गठन को सराहनीय कदम बताया, लेकिन इस बात की भी आशंका जताई कि कहीं नेपथ्य में जा चुके कांग्रेसी नेताओं को उपकृत करने के लिए सरकार इस परिषद का उपयोग न करने लगे।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed