फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   salt price high in uttarkashi

40 किमी दौड़ लगाने के बाद बनती है सब्जी

Fri, 06 Dec 2013 06:31 PM IST
अमर उजाला, उत्तरकाशी
अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Fri, 06 Dec 2013 06:31 PM IST
विज्ञापन
salt price high in uttarkashi

उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले के तीन दर्जन से अधिक गांवों के लोग रोजमर्रा की जरूरत के लिए 10 से 40 किमी दुर्गम पगडंडियां लांघने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


इसका असर न सिर्फ क्षेत्र के विकास पर पड़ रहा है बल्कि भारी भरकम ढुलान भाडे़ से ग्रामीणों को नमक, चीनी जैसी जरूरत के सामान के लिए ज्यादा दाम चुकाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


जनपद के तीन दर्जन से अधिक गांव सड़क सुविधा से महरूम हैं। 10 से 40 किमी दुर्गम पैदल दूरी पर स्थित इन गांवों तक सामान का ढुलान खच्चरों पर निर्भर है। 100 किलो वजन का ढुलान 300 से 600 रुपये है। ढुलान भाड़े का सीधा असर सामान की कीमतों पर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी तो इन गांवों में सभी वस्तुएं बाजार भाव से 5 से 30 रुपये अधिक दर पर उपलब्ध हो पाती हैं। ढुलान की दिक्कतों को देखते हुए ग्रामीण इस पर कुछ कह भी नहीं पाते और सरकार से सड़क की मांग कर थक चुके ग्रामीण अब इसे नियति मान बैठे हैं।

पैदल दूरी नाते हैं इन गांवों के ग्रामीण

मोरी प्रखंड में ओसला, ढाटमीर, पवाणी एवं गंगाड़ गांव सड़क से 15 से 17 किमी पैदल दूरी पर हैं। लिवाड़ी, फिताड़ी, रेक्चा, हरिपुर एवं कांसला पहुंचने के लिए भी 18-20 किमी पैदल दूरी तय करनी पड़ती है।


दोणी भीतरी क्षेत्र में कहने को मसरी तक सड़क है, लेकिन यह अक्सर बंद रहने से इस क्षेत्र के लोग 12 से 15 किमी पैदल दूरी नापने को मजबूर हैं।

पुरोला प्रखंड के सर बडियार क्षेत्र के सर, पौंटी, लेवटाड़ी, गौल, छानिका एवं कंसलौं तथा कामरा एवं सांखाल गांव सड़क से 35 से 40 किमी दूर हैं। भटवाड़ी प्रखंड के पिलंग, जौड़ाव, सिल्ला, स्याबा तथा आपदा के दौरान असी गंगा घाटी गांवों तक पहुंचने के लिए 10 से 18 किमी पैदल चलना पड़ता है।

हम सरकार से सड़कों की मांग करते थक चुके हैं। सड़क न होने से सबसे ज्यादा असर जरूरी वस्तुओं के दामों पर पड़ता है। ढुलान भाड़े से कीमतों में उछाल आना स्वाभाविक है। सरकार या तो सड़कों का निर्माण कराए या फिर सुदूरवर्ती गांवों में सस्ती दरों पर जरूरत के सामान की व्यवस्था कराए।
-हरबन सिंह चौहान, पूर्व सैन्य अधिकारी मोरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed