फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Salt by Election 2021: BJP candidate Mahesh Jina and Congress candidate Ganga Pancholi will file nominations today

सल्ट उपचुनाव: अंतिम दिन भाजपा से महेश जीना और कांग्रेस से गंगा पंचोली समेत पांच लोगों ने किया नामांकन

Tue, 30 Mar 2021 08:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिकियासैंण (अल्मोड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिकियासैंण (अल्मोड़ा) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 Mar 2021 08:47 PM IST
विज्ञापन
Salt by Election 2021: BJP candidate Mahesh Jina and  Congress candidate Ganga Pancholi will file nominations today
भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने भरा नामांकन - फोटो : अमर उजाला

सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन पांच उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। इनमें भाजपा के महेश जीना, कांग्रेस की गंगा पंचोली, उक्रांद के मोहन उपाध्याय, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के जगदीश चंद्र और उक्रांद से जुड़े पान सिंह ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है। इस सीट पर कुल आठ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। 

विज्ञापन


मंगलवार को सबसे पहले 11:07 बजे भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने रिटर्निंग आफिसर राहुल शाह को नामांकन पत्र सौंपा। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद अजय भट्ट और अजय टम्टा,  कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, बिशन सिंह चुफाल, धन सिंह रावत, भाजपा महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, महामंत्री सुरेश भट्ट,  कुलदीप कुमार, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी गंगा पंचोली ने दोपहर 12:10 बजे नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उत्तराखंड सह प्रभारी राजेश धर्माणी, प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत, विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, हरीश धामी, सांसद प्रदीप टम्टा, जिला अध्यक्ष पीतांबर पांडे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्या, पूर्व विधायक मदन बिष्ट, ललित फर्स्वाण आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी उक्रांद से अधिकृत प्रत्याशी मोहन उपाध्याय ने नामांकन पत्र दाखिल किया है जबकि यूकेडी कार्यकर्ता पान सिंह रावत ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया है। उनके साथ केंद्रीय सचिव पान सिंह रावत, जिला प्रभारी सुंदर मनराल, पुष्कर पाल, कैलाश थपलियाल, रंजीत गढाकोटी, राकेश बिष्ट, प्रयाग शर्मा, मदन कठैत, दीपक भाकुनी, दिनेश रावत, दयाल नेगी आदि मौजूद रहे। 

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रत्याशी जगदीश चंद्र के नामांकन दाखिल करने के समय केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, प्रकाश जोशी, सुमित, पृथ्वी पाल, नंदकिशोर, भागीरथ भी थे। इससे पहले बीते शुक्रवार निर्दलीय सुरेंद्र सिंह कंडारी, सर्वजन स्वराज पार्टी के शिव सिंह रावत और पीपीआई डेमोक्रेटिव पार्टी के नंदकिशोर भी नामांकन दाखिल कर चुके हैं। रिटर्निंग अधिकारी राहुल साह ने बताया कि 31 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।

Trending Videos

उपपा के पूर्व घोषित प्रत्याशी रावत कांग्रेस में शामिल

सल्ट विधानसभा उपचुनाव के नामांकन के अंतिम दिन उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के घोषित अधिकृत प्रत्याशी पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत ने कांग्रेस में शामिल होकर सबको चौंका दिया। उन्होंने नामांकन करने के बजाय कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में बरकिंडा में हुई सभा में कांग्रेस का हाथ थाम लिया। चुनावी सभा के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने रावत को कांग्रेस की सदस्यता दिलायी। साथ ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने जगदीश चंद्र को सल्ट विधानसभा उपचुनाव  के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाया और जगदीश चंद्र ने उपपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया है

जीना को जिताने में जीजान से जुटें कार्यकर्ता: कौशिक
भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी प्रत्याशी महेश जीना के समर्थन में स्याल्दे के छियाणी खेल मैदान में जनसभा आयोजित की। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्याशी जीना को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए जीजान से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक स्व. सुरेंद्र जीना ने क्षेत्र के विकास को काफी गति दी। उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए महेश जीना को भारी मतों से विजयी बनाएं। नैनीताल के सांसद अजय भट्ट ने केंद्र और राज्य सराकर की उपलब्धियां गिनाईं। प्रत्याशी महेश जीना ने कहा कि विजयी होने पर क्षेत्र के विकास को गति दी जाएगी और स्व. सुरेंद्र जीना के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा, काबीना मंत्री यशपाल आर्य, राज्य मंत्री बिशन सिंह चुफाल, राज्य मंत्री धन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, पूरन फर्त्याल आदि ने भी अपने विचार रखे। वहां डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, महामंत्री महेश नयाल, अंबा दत्त आर्य, प्रेम शर्मा, ललित कनवाल, पूरन सिंह, हृदयेश मेहरा आदि थे।

डबल इंजन की सरकार में बढ़ती महंगाई से लोग त्रस्त: प्रीतम
कांग्रेस प्रत्याशी गंगा पंचोली के समर्थन में बरकिंडा में हुई कांग्रेस की सभा में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया। उन्होंने जनता से उपचुनाव में भाजपा को सबक सिखाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी पंचोली को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि किसान महीनों से आंदोलन कर रहे हैं, महंगाई बढ़ रही है लेकिन डबल इंजन की सरकार को इससे कोई लेना देना नहीं है। प्रदेश सह प्रभारी राजेश धर्माणी ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करें। जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बेरोजगारों की सुध नहीं ले रही है। प्रत्याशी गंगा पंचोली ने भाजपा सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल को निराशाजनक करार दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed