फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Salt by Election 2021: Bjp may announced Candidate name today

सल्ट उपचुनाव 2021: आज हो सकती है प्रत्याशी के नाम की घोषणा, इन छह नामों के पैनल पर होगी चर्चा

Tue, 23 Mar 2021 10:11 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Mar 2021 10:11 AM IST
विज्ञापन
Salt by Election 2021: Bjp may announced Candidate name today
चुनाव - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

भाजपा मंगलवार दोपहर तक सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर सकती है। मंगलवार सुबह नई दिल्ली में संसदीय बोर्ड की बैठक होगी, जिसमें भेजे गए पैनल पर विचार होगा।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक कोर कमेटी की बैठक में विचार के बाद छह नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार दोपहर तक प्रत्याशी का नाम घोषित होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन


पार्टी ने पैनल में पूर्व विधायक स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह जीना के भाई महेश जीना, दिनेश मेहरा, डॉ.यशपाल सिंह रावत, गिरीश कोटनाला, प्रताप सिंह रावत व राधा रमण के नाम भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्रम सिंह रावत पर दांव खेल सकती है कांग्रेस 
सल्ट उपचुनाव में कांग्रेस इस बार कांग्रेस के पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के बेटे विक्रम रावत पर दाव खेल सकती है। हालांकि, विधानसभा चुनाव 2017 की प्रत्याशी गंगा पंचोली के नाम पर भी विचार किया जा रहा है। 

कांग्रेस की ओर से सल्ट उपचुनाव के लिए दो नामों का पैनल हाईकमान को सौंप दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस उपचुनाव में भाजपा को आसानी से वाकओवर देने के मूड में नहीं है। इसी स्थिति को देखते हुए पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत के बेटे विक्रम सिंह रावत पर दाव खेला जा सकता है। विक्रम रावत इस समय पंचायतों के जरिये राजनीति में सक्रिय हैं और टिकट के लिए लंबे समय से कोशिश भी कर रहे हैं। खुद रणजीत सिंह रावत की पैरवी होने के कारण विक्रम का दावा मजबूत माना जा रहा है। 

दूसरी ओर, विधानसभा चुनाव 2017 में रनरअप रहीं गंगा पंचोली की दावेदारी पर भी विचार किया जा रहा है। गंगा पंचोली ने विधानसभा चुनाव में उस समय के भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह जीना को कड़ी टक्कर दी थी। गंगा पंचोली के उस समय के प्रदर्शन का भी आकलन किया जा रहा है। 


कांग्रेस पूरे दमखम से लड़ेगी सल्ट का उपचुनाव
कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को हुई बैठक में सल्ट उपचुनाव को पूरी शिद्दत से लड़ना तय किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी सहित अन्य नेताओं ने सल्ट उपचुनाव की रणनीति पर विचार किया। कहा गया कि उपचुनाव का परिणाम आगे आने वाले विधानसभा चुनाव को भी प्रभावित कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed