फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   salesman and youth fight for buy beer on overrate

ओवररेट पर बीयर देने को लेकर हंगामा, युवक और सेल्समैन के बीच मारपीट 

Tue, 26 Sep 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 26 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
salesman and youth fight for buy beer on overrate

सोमवार देर रात जीएमएस रोड स्थिति एक बीयर शॉप में बीयर खरीदने गए युवक और सेल्समैन के बीच मारपीट हो गई। मौके पर दोनों पक्षों के लोगों के जुटने के बाद काफी देर तक हंगामा चलता रहा। आखिरकार पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके भीड़ को तितर-बितर किया।

विज्ञापन


दोनों पक्षों ने बाजार चौकी में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। घटनाक्रम के मुताबिक कांवली रोड निवासी सौरभ जीएमएस रोड स्थिति बीयर शॉप से बीयर खरीदने गया। यहां उसकी सेल्समैन से बहस हो गई। दोनों पक्षों ने फोनकर अपनी-अपनी तरफ से मौके पर कई लोगों को बुला लिया। इसके बाद हंगामा बढ़ गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके भीड़ को वहां से तितर-बितर कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष पटेलगनर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार चौकी पहुंच गए। यहां भी उन्होंने हंगामा काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौरभ का आरोप है कि सेल्समैन ओवररेट में बीयर बेच रहा था। इसका जब उसने विरोध किया तो सेल्समैन ने उसे बोतल फेंककर मारी। इससे उसे चोटें आई हैं। वहीं सेल्समैन दीपक जोशी का आरोप है कि सौरभ ने उसे पैसे नहीं दिए।


उसके साथ अभद्रता और मारपीट की है। बवाल की जानकारी मिलने पर एसएचओ पटेल नगर रितेश शाह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा दोनों पक्षों की तहरीर ले ली गई है। मामले की जांच कर जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed