फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sales tax fraud at doon railway station

दून में रेलवे के दलाल खा रहे हैं 'सेल्स टैक्स'

Fri, 22 Nov 2013 10:48 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 22 Nov 2013 10:48 AM IST
विज्ञापन
sales tax fraud at doon railway station

राजधानी देहरादून में दिल्ली से आने वाली ट्रेनों की लीज बोगियों में बिना सेल्स टैक्स चुकाए माल आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात को भी देहरादून आने वाली तीन ट्रेनों में माल लोड किया गया। देहरादून स्टेशन पर दलालों का नेटवर्क सक्रिय है जो व्यापारियों से मोटी वसूली कर माल को स्टेशन से बाहर निकलवा रहा है। सब कुछ जानने के बाद भी सेल्स टैक्स विभाग अनजान बना हुआ है।
विज्ञापन


बिना सेल्स टैक्स चुकाए माल लोड किया
सूत्रों के अनुसार बृहस्पतिवार को दिल्ली से दून आने वाली ट्रेनों में बिना सेल्स टैक्स चुकाए माल लोड किया गया है। सूत्रों ने बताया कि 14041 मसूरी एक्सप्रेस में 35 नग इलेक्ट्रानिक गुड्स, 15 नग रेडीमेड गारमेंट्स, 10 नग मनिहार और हार्डवेयर सामान के 22 नग लोड किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


12205 एसी एक्सप्रेस से 25 नग कुरियर गुड्स, 10 नग इलेक्ट्रानिक आयटम, 12 नग मनिहार और हार्डवेयर सामान के 25 नग देहरादून भेजे गए हैं।

शताब्दी को भी नहीं छोड़ा
सूत्रों के अनुसार दलालों ने शताब्दी एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेन का इस्तेमाल अवैध रूप से माल पहुंचाने में करना शुरू कर दिया है।

बृहस्पतिवार को दिल्ली से दून आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (12017) से 10 नग इलेक्ट्रानिक सामान, 30 नग रेडीमेड गारमेंट्स और 12 नग मनिहारी सामान के देहरादून के लिए लोड किए गए हैं।

नहीं होती है कार्रवाई
दिल्ली से बिना टैक्स चुकाए सामान देहरादून लाए जाने का मामला प्रकाश में आता रहा है। मगर सेल्स टैक्स विभाग कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करके अपनी जिम्मेदारी निभा देता है।

पिछले महीने लगातार इस प्रकार के मामले सामने आए। विभाग ने कार्रवाई के नाम पर दो-एक दिन सख्ती की। बताया जाता है कि दलालों के प्रभाव में विभाग ने कार्रवाई बंद कर दी।


आसानी से निकल जाता है माल
दिल्ली से टैक्स चोरी कर जो माल देहरादून लाया जाता है, वह यहां पर आसानी से स्टेशन से बाहर भी निकल जाता है। सूत्रों का कहना है कि दलालों का पूरा नेटवर्क इस काम में सक्रिय रहता है।

जो व्यापारियों से मोटी रकम वसूलकर माल को बाहर निकलवा देता है। बताया जाता है कि इन दलालों की विभाग में भी साठगांठ है। इसलिए व्यापारी पैसा देने के बाद बेफिक्र हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed