फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sakshi maharaj told saints With Support Supreme Court for Ram mandir decision

राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसला के साथ खड़ा है संत समाज: साक्षी महाराज 

Fri, 08 Nov 2019 09:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 08 Nov 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
Sakshi maharaj told saints With Support Supreme Court for Ram mandir decision
भाजपा सांसद साक्षी महाराज - फोटो : फाइल फोटो

श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल की एक्कड़ कलां शाखा पहुंचे उन्नाव सांसद साक्षी महाराज का बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। महंत अमनदीप सिंह महाराज और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से वार्ता करते उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जन-जन के आराध्य हैं।

विज्ञापन


अब वह दिन दूर नहीं जब अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण होगा। उन्होंने सभी से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सभी को सम्मान करते हुए एकता व सौहार्द का संदेश देना चाहिए। 
विज्ञापन


साक्षी महाराज ने कहा कि लाखों करोड़ों सनातन धर्म प्रेमियों की आस्था राम मंदिर निर्माण से जुड़ी हुई है। भगवान श्रीराम की कृपा दृष्टि से ही अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का निर्णय हिंदुओं के पक्ष में आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भी लगातार मंदिर निर्माण को लेकर कार्यरत है। न्यायालय में विचाराधीन मंदिर निर्माण का फैसला अवश्य ही हिंदू समाज के लिए खुशी लेकर आएगा। कहा कि सभी अखाड़े हमारी भारतीय सनातन परंपरा की पहचान हैं।

धार्मिक संपत्तियों व अखाड़े आश्रमों पर किसी को भी अवैध रूप कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। महंत अमनदीप सिंह महाराज ने कहा कि सांसद साक्षी महाराज हमेशा ही हिंदुओं के संरक्षण संवर्द्धन को लेकर सरकार को भी चेताने का काम करते रहे हैं।

राम मंदिर निर्माण का फैसला सभी धर्म समुदाय के लोगों को सहर्ष स्वीकार करना चाहिए। कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज, महंत सतनाम सिंह, महंत खेमसिंह, संत रवि सिंह, राकेश चौहान, सौरभ शर्मा, महावीर कश्यप, मन्नू कश्यप, राकेश कश्यप, अंकित कश्यप आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed