{"_id":"3e6c3f01b734279ae8d31a2af747ce46","slug":"saket-bahuguna-wealth","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस महीने में 10 करोड़ बढ़ गई साकेत की संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस महीने में 10 करोड़ बढ़ गई साकेत की संपत्ति
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 19 Apr 2014 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप चुनाव 2012 और लोकसभा चुनाव 2014 के बीच सिर्फ एक साल आठ महीने के अंतराल में कांग्रेस प्रत्याशी साकेत बहुगुणा लखपति से करोड़पति हो गए।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने 10 करोड़, चार लाख और 47 हजार रुपए कमाए। वहीं भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह का संपत्ति का ब्यौरा कमोवेश उतना ही रहा है।
चुनाव आयोग को दी जानकारी
वर्ष 2012 के उप चुनाव में साकेत ने अपनी कुल संपत्ति 99 लाख 83 हजार 256 बताई थी जो 2014 में उन्होंने 11 करोड़ 43 लाख का ब्यौरा दिया है।
इसके उलट भाजपा प्रत्याशी का ब्यौरा उतना ही रहा है। निर्वाचन आयोग के नामांकन फार्म का प्रारूप बदल देने से ब्यौरा में थोड़ा फर्क भी आया है।
राज्य लक्ष्मी शाह है अरबपति
आयोग के रिकार्ड के मुताबिक उपचुनाव 2012 में शाह की कुल संपत्ति करीब 154 करोड़ दिखाई गई थी। लेकिन अब उसी संपत्ति का कुल योग दिया गया है जो उनके नाम से दर्ज है।
विज्ञापन
ब्यौरे में दी गई संपत्तियों का कुल मूल्य उन्होंने एक करोड़, 78 लाख, 22 हजार 953 रुपए बताया है। दायित्वों का कुल योग उन्होंने 44 लाख रुपए बताया है। यह ब्यौरा उपचुनाव में दिए गए ब्यौरे से फर्क है।
विज्ञापन
कमाई के साथ आयकर भी बढ़ा
साकेत ने कमाई की लेकिन आयकर भी बढ़ गया है। वर्ष 2011-12 में एक करोड़ 39 लाख आयकर दिया था जो इस बार तीन करोड़ 15 लाख रुपए हो गया। उनके पास बीएमडब्लू कार है। यही कार उन्होंने पिछले ब्यौरे में भी बताई थी।
पिछले ब्यौरे में उनके पास 32 हजार पांच सौ रुपए नकद थे। इस बार उनके पास 42 हजार पांच सौ रुपए नकदी है। भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने संपत्ति का जो ब्यौरा पिछली बार दिया था, उनके पास इस बार भी उतना ही है। उन्होंने नौ कारों का जिक्र किया है। दोनों बार के ब्यौरे में उन्होंने 1700 ग्राम सोना बताया है।