फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   saket bahuguna in tehri

टिहरी में साकेत को पापा के 'प्रताप' का सहारा

Sat, 12 Apr 2014 05:49 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 12 Apr 2014 05:49 PM IST
विज्ञापन
saket bahuguna in tehri

कांग्रेस के टिहरी लोकसभा प्रत्याशी साकेत बहुगुणा ने अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की उपलब्धियां गिनाकर समर्थन मांगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को कार्यक्रमों में पूर्व मुख्यमंत्री बहुगुणा उनके साथ रहे। इस दौरान साकेत ने भाजपा प्रत्याशी को भी कटघरे में खड़ा किया।

इंदिरा नगर में साकेत बहुगुणा ने भावुक होकर लोगों से बात की। बोले कि आप लोगों के समर्थन से ही राजनीति में है। लोग इस चुनाव में समर्थन देकर उन्हें सेवा का मौका दें।

बहुगुणा ने गिनाई उपलब्धियां

saket bahuguna in tehri

डांडी में आयोजित कार्यक्रम में साकेत और पूर्व मुख्यमंत्री बहुगुणा ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने कहा कि विधवा पेंशन की धनराशि उन्होंने दोगुना की थी।

इसके साथ ही केंद्र की यूपीए सरकार की खाद्य सुरक्षा योजना समेत दूसरी उपलब्धियां गिनाई गईं। आपदा में बहुगुणा सरकार के काम बताए गए। बहुगुणा ने कहा कि कांग्रेस हर धर्म, जाति और वर्ग के व्यक्ति को साथ लेकर चलती है।

इस मौके पर विधायक राजकुमार, पार्षद नीनू सहगल, ब्रिजेंद्र पाल, बलराम, अमित सोनकर, मुकेश प्रजापति, ऋषभ जैन, तरुण मारवाह आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

साकेत के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

saket bahuguna in tehri

टिहरी प्रत्याशी साकेत बहुगुणा का दून में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हो गया है। राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार के कार्यालय में यह चुनाव कार्यालय खुला है।

शुक्रवार को इसका उद्घाटन चौधरी लाल सिंह और साकेत के छोटे भाई सौरभ बहुगुणा ने किया।

इस मौके पर मौजूद पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और लोगों से सौरभ ने अपील की कि बहुगुणा परिवार पर विश्वास रखें और समर्थन दें।

सौरभ ने कहा कि उनके दादा स्व. एचएन बहुगुणा, उनके पिता और भाई उत्तराखंड की सेवा कर रहे हैं। लोग एक बार फिर बहुगुणा परिवार के सदस्य साकेत बहुगुणा विश्वास कर समर्थन दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed