फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   saket bahuguna in tehri

परिवार के बिना कहीं कमजोर न पड़ जाएं जूनियर बहुगुणा

Fri, 18 Apr 2014 12:02 PM IST
अरुणेश पठानिया/ अमर उजाला, देहरादून
अरुणेश पठानिया/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 18 Apr 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
saket bahuguna in tehri

उत्तराखंड के हर चुनाव में खुद प्रचार अभियान का फ्रंट संभालने वाला बहुगुणा परिवार चाहकर भी प्रचार अभियान में एकजुट नहीं हो सकता है।

विज्ञापन


रीता और शेखर बहुगुणा की अहम भूमिका
सितारगंज से लेकर टिहरी संसदीय उपचुनाव में चुनाव प्रचार प्रबंधन की बागडोर पूरी तरह बहुगुणा परिवार के हाथ रही, जिसमें बहन रीता बहुगुणा और भाई शेखर बहुगुणा की अहम भूमिका रही है।

इस बार रीता बहुगुणा खुद लखनऊ से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के खिलाफ मैदान में है, जिससे परिवार के सदस्य दो जगह बंट गए हैं।

हेमवती नंदन बहुगुणा की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने में परिवार हर चुनाव में एक कुशल प्रबंधन टीम की तरह मोर्चा संभालता रहा है।

परिवार चुनाव क्षेत्र को सेक्टर में बांट कर उसकी कमान अपने हाथ पर रखता है, लेकिन इस बार हालात पूरी तरह अलग हैं। एंटी इनकम्बेंसी फेक्टर झेल रही कांग्रेस के लिए हर सीट बेहद महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


टिहरी में अभी पहुंचना संभव नहीं
ऐसे में लखनऊ सीट से प्रचार अभियान छोड़कर रीता बहुगुणा और शेखर बहुगुणा का टिहरी में अभी पहुंचना संभव नहीं है।

वहीं टिहरी से साकेत एक बार चुनाव हार चुके हैं, जिससे विजय बहुगुणा के लिए बेटे का प्रचार अभियान छोड़ लखनऊ में प्रचार संभालना संभव नहीं।

साकेत चुनाव प्रबंधन में खुद भी माहिर हैं, लेकिन इस बार वह खुद प्रत्याशी हैं, जिससे सारा जिम्मा पिता विजय बहुगुणा, पत्नी गौरी और भाई सौरभ के भरोसे है।

परिवार के लिए राहत यह है कि लखनऊ सीट पर 30 अप्रैल को चुनाव होने के बाद परिवार के पास टिहरी के लिए पांच दिन प्रचार अभियान के लिए शेष हैं। आखिरी पांच दिनों में परिवार को क्षेत्र में पूरी ताकत झोंकने की उम्मीद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर इसमें कितना हो पाएगा यह अभी साफ नही है। खुद सुधा बहुगुणा बीमार चल रही है। बहुगुणा परिवार के नजदीकी लोग जानते हैं कि सुधा बहुगुणा ही हैं जो इस परिवार के फेस के रूप में भी सक्रिय रहती आई हैं।

कई विश्वासपात्र और करीबी खुद चुनाव में उलझे
करीबी भी उलझे अपने क्षेत्रों में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की टीम में उनके कांग्रेस का साथ तो मिलेगा, लेकिन कई विश्वासपात्र और करीबी खुद चुनाव में उलझे हैं। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत खुद पौड़ी लोकसभा सीट से प्रत्याशी हैं।

कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह टांग में फ्रेक्चर के चलते नामांकन में नहीं पहुंच सके। परिवार के करीबी विधायक सुबोध उनियाल पौड़ी लोकसभा सीट में व्यस्त रहेंगे।


पीडीएफ के सदस्य विधायक दिनेश धनै और कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह पंवार की स्थिति अस्पष्ट है। उधर, सीएम हरीश रावत ने भले साकेत के नामांकन में पहुंचकर साकेत के कंधे पर हाथ रखा, लेकिन वह खुद हरिद्वार से पत्नी के चुनाव में उलझे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed