Adipurush: आदिपुरुष पर संतों में रोष, महंत रविंद्रपुरी बोले-फिल्म के निर्माता-निर्देशक को बख्शा नहीं जाएगा
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मांग करते हुए कहा कि फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने के साथ लोगों की भावनाएं आहत करने वाले निर्माता निर्देशक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने केंद्र सरकार से फिल्म आदिपुरुष के निर्माता-निर्देशक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की। रविवार को प्रेस को जारी बयान में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत ने कहा कि सनातन धर्म का उपहास उड़ाने वाले आदिपुरुष के निर्माता-निर्देशक को बख्शा नहीं जाएगा।
Kedarnath Temple: गर्भ गृह में सोने की परत चढ़ाने पर विवाद, बदरी-केदार मंदिर समिति ने बताया षड्यंत्र का हिस्सा
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और महावीर हनुमान जन-जन के आराध्य हैं। निर्माता-निर्देशक ने फिल्म में अशोभनीय संवादों और पात्रों के चित्रण में जिस प्रकार मर्यादा से खिलवाड़ किया है उसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग
फिल्म में संवादों और पात्रों के चित्रण को देखकर लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मांग करते हुए कहा कि फिल्म के प्रसारण पर रोक लगाने के साथ लोगों की भावनाएं आहत करने वाले निर्माता निर्देशक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
उन्होंने चेताया कि फिल्म आदिपुरुष पर रोक नहीं लगी तो अखाड़ा परिषद देशव्यापी आंदोलन करने को मजबूर होगा। उनके समर्थन में निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज व अन्य मौजूद रहे।