{"_id":"57191e9e4f1c1b83038b4800","slug":"saint-sofia-and-meerut-won-there-matches","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट सोफिया और मेरठ पब्लिक स्कूल जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट सोफिया और मेरठ पब्लिक स्कूल जीते
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसिगा स्कूल ग्राउंड में चल रहे प्रथम बीसी बत्ता मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में सेंट सोफिया दिल्ली और मेरठ पब्लिक स्कूल ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट सोफिया दिल्ली ने विवेक यादव (35), शिवम (20), अंकित (31) की बदौलत 20 ओवर में 149 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी के लिए उतरी एसडी स्कूल दिल्ली की टीम 20 ओवर में 125 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
दूसरा मुकाबला मेरठ पब्लिक स्कूल और मां आनंदमयी मेमोरियल स्कूल के बीच हुआ। टॉस जीतकर मेरठ पब्लिक स्कूल ने फील्डिंग करने का निर्णय लिया। मां आनंदमयी मेमोरियल स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 122 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाबी बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरी मेरठ पब्लिक स्कूल की टीम ने 10.5 ओवर में 123 रन बनाकर मैच सात विकेट से जीत लिया। टीम के लिए ओपनर नवनीत ने सर्वाधिक 45 रन बनाए।
विज्ञापन