फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Saint atmabodhanand will leave water from 2nd may now

अनशनरत ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद अब 2 मई को त्यागेंगे जल, गंगा मिशन के निदेशक के आश्वासन पर बढ़ाई तिथि 

Thu, 25 Apr 2019 09:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Apr 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
Saint atmabodhanand will leave water from 2nd may now
संत आत्मबोधानंद से बात करते राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निदेशक - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निदेशक राजीव रंजन के आश्वासन पर मातृसदन के ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद ने जल त्यागने की तिथि को एक सप्ताह के लिए टाल दिया है। आत्मबोधानंद ने कहा कि एक सप्ताह में निदेशक की ओर से दिए गए आश्वासन पर अमल नहीं किया जाता, तो वे दो मई को जल त्याग देंगे।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निदेशक राजीव रंजन बृहस्पतिवार को दोपहर के समय मातृसदन पहुंचे। उन्होंने मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती और छह माह से अनशनरत ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद से वार्ता की।
विज्ञापन


निदेशक राजीव रंजन ने कहा कि शासन और प्रशासन गंगा की रक्षा के लिए गंभीर है। गंगा की निर्मलता के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। स्वयंसेवी संस्थाएं इस अभियान से जुड़ी हुई हैं। गंगा की रक्षा के लिए एनएमसीजी के सभी आदेशों का तुरंत अनुपालन करवाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


6 महीने से अनशन पर बैठे संत आत्मबोधानंद का बयान, कहा- मेरी मौत के लिए प्रधानमंत्री होंगे जिम्मेदार

मातृसदन के संतों का दावा है कि  राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के निदेशक राजीव रंजन ने आश्वासन दिया है कि गंगा पर बनी और निर्माणाधीन बिजली परियोजना के मामले को सरकार के सामने रखा जाएगा।

इस आश्वासन पर छह माह से गंगा की अविरलता के लिए अनशनरत मातृसदन के ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद ने 25 अप्रैल तक मांग पूरी न होने पर 27 अप्रैल से जल त्यागने की घोषणा की थी, लेकिन अब यदि एक मई तक कोई कार्रवाई नहीं होती है तो 2 मई से जल त्याग देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed