{"_id":"6736606fa0a9b13422062a24","slug":"sahia-students-participated-in-tribal-pride-day-program-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1031-547671-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए साहिया के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए साहिया के छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजभवन देहरादून में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस व झारखंड स्थापना दिवस कार्यक्रम में साहिया डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान महाविद्यालय की एक छात्रा ने राज्यपाल को उनका हाथ से बनाया गया चित्र भी भेंट किया।
राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में साहिया के सरदार महिपाल राजेंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पचास छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह ने जनजातीय परंपराओं को देश की अमूल्य धरोहर बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय के चेयरमैन अनिल सिंह तोमर पर प्रबंधन समिति के सदस्य भारत चौहान की मौजूदगी में पूजा कुमारी नामक छात्रा का हस्तनिर्मित रेखा चित्र राज्यपाल को भेंट किया गया। राज्यपाल ने छात्रा की प्रतिभा की सराहना की। इस अवसर पर सुनील शर्मा, कमल नेगी, गंभीर चौहान, डॉ.शशिकला, डॉ. रीना रांगड़, सुनीता आदि उपस्थित रहे।