{"_id":"66146b59e1513f2aea0e3614","slug":"sahaspur-youth-dies-due-to-drowning-in-yamuna-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-387541-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: यमुना में डूबने से सहसपुर के युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: यमुना में डूबने से सहसपुर के युवक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कुल्हाल में सोमवार को यमुना में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। वह सहसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम माजरी का रहने वाला था। पुलिस युवक के नदी में डूबने के कारणों की जांच कर रही है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि सोमवार की शाम करीब 5:45 बजे स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि एक युवक यमुना में डूब गया है। उसकी बाइक सड़क पर खड़ी है। चौकी प्रभारी कुल्हाल हर्ष अरोड़ा मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ को सूचित किया। सूचना पर सहायक उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। डीप डाइविंग करते हुए जवानों ने शव को नदी से बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया। मृतक की पहचान शहबाज (32) ग्राम माजरी, थाना सहसपुर के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।