फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sahaspur police station has taken action under the Gangster

Dehradun News: राशिद पहलवान और भाइयों पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Wed, 23 Aug 2023 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Sahaspur police station has taken action under the Gangster
वर्तमान में जेल में बंद है पूर्व जिला पंचायत सदस्य, दोनों भाई चल रहे फरार
विज्ञापन




सहसपुर थाना पुलिस ने रामपुर पथराव कांड के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर पूर्व जिला पंचायत सदस्य राशिद पहलवान व उसके दो भाइयों विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। वर्तमान में राशिद जेल में बंद हैं, जबकि दोनों भाई फरार हैं।



थाना प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि सहसपुर क्षेत्र निवासी राशिद उर्फ राशिद पहलवान ने विगत कई वर्षों से आपराधिक गतिविधियों में सम्मिलित होकर धोखाधड़ी से जमीनों पर अवैध कब्जा करने, मारपीट करने, अपहरण, बलवा एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने आदि आपराधिक कृत्य किए। जिस संबंध में थाना सहसपुरमें उसके खिलाफ विभिन्न अभियोग पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


राशिद पहलवान अपने ऊपर दर्ज मुकदमों का हवाला देकर लोगों को डराता, धमकाता था। जिस पर रिपोर्ट तैयार कर पुलिस उप महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद राशिद पहलवान, उसके भाई जावेद, अबरार निवासी शंकरपुर हुकूमत के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोह बंद निवारण अधिनियम 1986 का मुकदमा दर्ज किया गया है। वर्तमान में गैंगस्टर राशिद पहलवान जिला कारागार देहरादून में निरुद्ध है। गैंगस्टर जावेद एवं गैंगस्टर अबरार वर्तमान में फरार चल रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।






राशिद पर आठ मुकदमे हैं दर्ज

राशिद पहलवान पर आठ, जावेद पर पांच और अबरार पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। बता दें कि बीती 14 जुलाई को रामपुर में हरिद्वार से जल लेकर लौट रहे कांवड़ियों पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में पथराव किया गया था। जिस पर पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया था। पहले उसकी हिस्ट्रीशीट खोली गई। अब गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।






वर्जन



विवेचना में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की चल और अचल संपत्ति की जांच कराई जाएगी। यदि अवैध संपत्ति पाई गई तो उसके अधिग्रहण करने के साथ ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - भास्कर शाह, पुलिस क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed