फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sahaspur MLA Sahdev Singh Pundir laid the foundation stone

Dehradun News: 5.57 करोड़ की पेयजल योजनाओं का शिलान्यास

Thu, 10 Aug 2023 01:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Sahaspur MLA Sahdev Singh Pundir laid the foundation stone
सभावाला और आदुवाला क्षेत्र की करीब 12 हजार की आबादी होगी लाभान्वित
विज्ञापन


प्रधानमंत्री का घर-घर पानी पंहुचाने का सपना हो रहा पूरा : विधायक



ग्राम आदुवाला व सभावाला में सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने 5.57 करोड़ रुपये की पेयजल योजनाओं का शिलान्यास किया।



विधायक ने ग्राम आदुवाला में जल जीवन मिशन के तहत 219.79 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पेयजल योजना का शिलान्यास किया। इस योजना में 100 किलोलीटर क्षमता का जलाशय, नलकूप निर्माण और पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। योजना से आदुवाला और जूडली गांवों की लगभग तीन हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।

इसी क्रम में विधायक ने ग्राम पंचायत सभावाला में 337.71 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पेयजल योजना का शिलान्यास किया। जिसमें 200 किलोलीटर क्षमता का जलाशय, नलकूप निर्माण व पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। योजना से क्षेत्र के ग्राम सभावाला, शेखोंवाला और हिंदूवाला की लगभग 9 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि भारत के हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया था। जिसे प्रदेश सरकार के नेतृत्व में पूरा कराया जा रहा है। इसके अलावा भी सरकार आम जनमानस की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। शिलान्यास के अवसर पर जल संस्थान के हरबर्टपुर सहायक अभियंता सूरज सिंह पिंडेल, अवर सहायक अभियंता विवेक सजवाण, बृजेश कुमार, रवि कश्यप, रमेश सैनी, मोहम्मद आरिफ, उमेश कुमार, विनोद गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed