{"_id":"650de2ce991691b5c3083167","slug":"sahaspur-mla-sahdev-singh-pundir-has-also-asked-the-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-250577-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू को लेकर लापरवाही मिली तो अधिकारी होंगे जिम्मेदार : सहदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू को लेकर लापरवाही मिली तो अधिकारी होंगे जिम्मेदार : सहदेव
विज्ञापन
सहसपर विधायक ने अधिकारियों के साथ की बैठक
सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को डेंगू के मरीजों के उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में पर्याप्त व्यवस्था करने के लिए भी कहा है। कहा कि लापरवाही मिलने पर सीधे अधिकारी जिम्मेदार होंगे। ब्लॉक के अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित रूप से फॉगिंग और लार्वानाशक दवाओं का छिड़काव के साथ दैनिक रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह लोगों को डेंगू के संक्रमण की रोकथाम के लिए जागरूक करें।
शुक्रवार को राणा टॉवर में विधायक ने ब्लॉक के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि डेंगू का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को डेंगू की रोकथाम और उपचार की व्यवस्थाओं पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है। उन्होंने सबसे पहले अधिकारियों से डेंगू की रोकथाम, जागरुकता और उपचार की व्यवस्थाओं के लिए विभाग स्तर पर हुई कार्यवाही की समीक्षा की।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं तो अस्पताल में बेड की संख्या को भी बढ़ाया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शिक्षण संस्थानों, विभागों और घर-घर जाकर लोगों को डेंगू संक्रमण की रोकथाम के उपाय बताएं। पंचायतों में रोस्टरवार फॉगिंग, लार्वानाशक दवाओं के छिड़काव और जागरुकता के लिए अभियान भी चलाया जाए।
विज्ञापन
बैठक में बीडीओ सोनम गुप्ता, बाल विकास अधिकारी रेणू लांबा, प्रभारी चिकित्साधिकारी पीएचसी सेलाकुई डॉ. ऋचा, खाद्य पूर्ति अधिकारी सुनील देवली, एसडीओ विनीत गुप्ता, ईओ सेलाकुई एमएल शाह, उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।