फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Saharanpur passenger will run on track after one and a half year

आखिरकार डेढ़ साल बाद पटरी पर दौड़ती नजर आएगी देहरादून- सहारनपुर पैसेंजर

Sat, 25 Sep 2021 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Saharanpur passenger will run on track after one and a half year
पिछले डेढ़ साल से यार्ड में खड़ी देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर 27 सितंबर से फिर पटरियों पर दौड़ती नजर आएगी। दैनिक यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए रेलवे बोर्ड और उत्तर रेलवे ने पैसेंजर ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दे दी है। साथ ही रेलवे बोर्ड ने यात्रियों को किराए को लेकर झटका भी दिया है। पैसेंजर ट्रेन को स्पेशल ट्रेन मेल एक्सप्रेस के रूप में संचालित किया जाएगा। इससे यात्रियों को अधिक किराया देना होगा।
विज्ञापन

कोरोना संकट शुरू होने पर रेलवे बोर्ड, उत्तर रेलवे की ओर से पिछले साल 22 मार्च को देशभर में ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। कोरोना को लेकर स्थितियां सामान्य होने के बाद देहरादून से संचालित ज्यादातर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया, लेकिन देहरादून-सहारनपुर पैसेंजर का संचालन शुरू नहीं हो पाया। इससे दैनिक यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ रही थी। हरिद्वार, लक्सर, रुड़की, भगवानपुर स्थित औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले हजारों कर्मचारियों को परिवहन निगम की बसों का सहारा लेना पड़ रहा था। ट्रेन के संचालन को लेकर रेलवे मंडल मुख्यालय की ओर से भी रेलवे बोर्ड को कई बार प्रस्ताव भेजा गया।
विज्ञापन

एक दिन पूर्व देहरादून रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल के समक्ष भी ट्रेन के संचालन को लेकर मुद्दा उठाया गया। इसके बाद महाप्रबंधक के निर्देश पर पैसेंजर ट्रेन के संचालन को मंजूरी दी गई। स्टेशन अधीक्षक सीताराम शंकर ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन को मेल एक्सप्रेस के तौर पर संचालित किया जाएगा। ट्रेन पूर्व की भांति देहरादून से सहारनपुर के बीच सभी स्टेशनों पर रुकेगी, लेकिन स्पेशल ट्रेन के तौर पर संचालित होने से ट्रेन के नंबर में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून से सहारनपुर तक का देना होगा 90 रुपये किराया
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सहारनपुर पैसेंजर को मेल एक्सप्रेस की रूप में संचालित किए जाने से किराए में दोगुनी की वृद्धि हो गई है। देहरादून से हरिद्वार का किराया अब 15 की जगह 35 रुपये देना होगा। वहीं, देहरादून से सहारनपुर के लिए जहां पहले 45 रुपये किराया था। वहीं अब यात्रियों को 90 रुपये किराया देना होगा। ट्रेन का न्यूनतम किराया जो पहले 10 रुपये था अब से 30 रुपये कर दिया गया है। यानी किसी यात्री को देहरादून से हर्रावाला जाना है तो उसे 10 की जगह 30 रुपये किराया देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed