{"_id":"5ffc9f6b8ebc3e2e670a7288","slug":"sahakar-bharati-is-making-people-self-reliant-vikas-nagar-news-drn3674363189","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही सहकारी भारती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही सहकारी भारती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासनगर। भारतीय सहकार भारती के स्थापना दिवस पर बहुउद्देशीय सहकारी समिति झाझरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक सहसपुर सहदेव पुंडीर और सहकारी समिति झाझरा के अध्यक्ष नीरज ठाकुर शामिल हुए। बतौर मुख्य वक्ता और समिति के संस्थापक सदस्य यशवंत सिंह नेगी ने सहकार भारती के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि सहकारिता को अधिक मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से 11 जनवरी 1979 को मुंबई में सहकार भारती संस्था की स्थापना की गई। सहकार भारती का मुख्य उद्देश्य सहकारिता को शुद्ध करना और मजबूत बनाना है। आज देश में साढ़े छह लाख सहकारी संस्थाएं हैं, जिनसे 21 करोड़ लोग जुड़े हैं। विश्व की सहकारिता का एक चौथाई भाग भारत में विभिन्न सहकारी संस्थाओं से जुड़ा हुआ है। विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि सहकार भारती लोगों को आत्मनिर्भर का काम कर रही है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बाला देवी शर्मा ने स्वयं सहायता समूहों और सहकारिता के माध्यम से प्रदेश में चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में सहकार भारती के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंदेल ने भी विचार रखे। संचालन राजेश वर्मा ने किया।
इस मौके पर संगठन प्रमुख मुकेश नेगी, सह संगठन प्रमुख विवेक शर्मा, जिला सहकारी बैंक के संचालक भीम सिंह पुंडीर, सहकारी समिति हरबर्टपुर के अध्यक्ष संदीप त्यागी, सहसपुर अध्यक्ष विजेंद्र बड़थ्वाल, गढ़ी कैंट के अध्यक्ष मोहन सिंह, जिला जनता सहकारी समिति के संचालक रविंद्र रमोला, मित्ता सिंह, प्रदीप कुमार, ऋषिपाल सिंह, सुनीता देवी, सविता देवी और अशोक नेगी आदि मौजूद रहे।