फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sagar parikrama vartika joshi

नाव से दुनिया नापेगी उत्तराखंड की बहादुर बेटी

Mon, 07 Apr 2014 08:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर (गढ़वाल)
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर (गढ़वाल) Updated Mon, 07 Apr 2014 08:58 AM IST
विज्ञापन
sagar parikrama vartika joshi

श्रीनगर गढ़वाल की बेटी समुद्र की लहरों पर नया अध्याय लिखने जा रही है। नौसेना के साहसिक अभियान सागर परिक्रमा के लिए शहर की लेफ्टिनेंट वर्तिका जोशी का चयन किया गया है।

विज्ञापन


इस अभियान में भारतीय नौसेना की तीन महिलाएं एक नौका के जरिए पूरी दुनिया का चक्कर लगाएंगी। फिलहाल वर्तिका सहित तीनों महिलाओं को इसके लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।

विज्ञापन

एक नौका से पूरी दुनिया का चक्कर

sagar parikrama vartika joshi

भारतीय नौसेना समुद्री नौकायन में नया अध्याय बनाएगी। साहसिक अभियान के तहत पहली बार महिला दल इंडियन नेवल सेलिंग वेसल (आईएनएसवी) महादेई नौका में पूरी दुनिया का चक्कर लगाएगा।

श्रीनगर की बेटी लेफ्टिनेंट वर्तिका जोशी भी इस अभियान का हिस्सा होंगी। लेफ्टिनेंट वर्तिका ने बताया कि इस अभियान में उनके साथ लेफ्टिनेंट कमांडर श्वेता कपूर और सब लेफ्टिनेंट पी स्वाती रहेंगी।

इसके लिए तीनों महिला नौसैनिकों को अलग-अलग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 13 मार्च को केपटाउन से शुरू हुए पहले चरण में लेफ्टिनेंट कमांडर श्वेता कपूर दो वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केपटाउन से रियो तक 5 हजार नॉटिकल मील का सफर तय कर चुकी हैं।

रियो से केपटाउन तक सफर करेंगी वर्तिका

sagar parikrama vartika joshi

अब वर्तिका रियो से केपटाउन और स्वाति केपटाउन से गोवा तक का सफर करेंगी। वर्तिका के मुताबिक इस अभियान का उद्देश्य दुनिया को भारतीय महिलाओं के साहस और कार्यकुशलता से रूबरू करवाना है।

वर्तिका की इस उपलब्धि पर उनके पिता प्रो. पीके जोशी और माता डॉ. ए जोशी बहुत खुश हैं। प्रो. जोशी ने बताया कि वर्तिका पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों में भी अव्वल है।

अब तक पेंटिंग, संगीत, वाद-विवाद व खेलों में कई पुरस्कार जीत चुकी है। उन्होंने बताया कि एशियन पेंट की ओर से आयोजित राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता में वर्तिका ने पहला स्थान हासिल किया था।

देश के लिए कुछ कर गुजरने जज्बे के कारण ही 2010 में एमीटी विश्वविद्यालय से एरोस्पेस इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद नौ सेना में शामिल हुई।

विज्ञापन

आईएनएसवी महादेई एक नजर में

sagar parikrama vartika joshi

नौसेना के लिए भारत में बनाई गई स्वदेशी पाल नौका है। इसका नाम गोवा की मांडवी या महादेई नदी के नाम पर रखा गया है।

फाइबर ग्लास से बनी 17.1 मीटर लंबी यह नाव नवीनतम संचार और नेविगेशन उपकरणों से लैस है। इस नौका से दुनिया के किसी भी कोने में संपर्क किया जा सकता है।

इसे 2009 में नौसेना में शामिल किया गया था। इससे पहले इस नाव में नौसेना के कमांडर दिलीप ढोंडे व लेफ्टिनेंट कमांडर अभिलाष टॉमी अलग-अलग अभियानों में अकेले दुनिया का चक्कर लगा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed