फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Saffron grown in Harshil valley of uttarkashi

उत्तरकाशी : हर्षिल घाटी में उपजा केसर, खिल उठे काश्तकारों के चेहरे

Wed, 27 Oct 2021 01:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 27 Oct 2021 01:02 AM IST
सार

हर्षिल घाटी में केसर उत्पादन की योजना सफल, एक से डेढ़ माह में ही खिले फूल। घाटी के पांच गांवों के काश्तकारों को निशुल्क बांटा गया था बीज।

विज्ञापन
Saffron grown in Harshil valley of uttarkashi
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर्षिल घाटी में केसर उत्पादन की योजना परवान चढ़ती नजर आ रही है। योजना के तहत घाटी के पांच गांवों के काश्तकारों को केसर के बीज निशुल्क उपलब्ध कराए गए थे। इनमें से अधिकांश बीज अंकुरित हो गए हैं और उनपर फूल खिल गए हैं। ये देख काश्तकारों के चेहरे खिल गए हैं। 

विज्ञापन


सीमांत जनपद की हर्षिल घाटी रसीले सेबों और राजमा के उत्पादन के लिए जानी जाती है। केसर की खेती के लिए घाटी का मौसम व मिट्टी मुफीद होने के चलते कृषि विज्ञान केंद्र ने वर्ष 2018-19 में पहले ट्रायल के तौर पर किसानों को केसर के बीज दिए थे। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए। 
विज्ञापन


इसे देखते हुए इस वर्ष जिला प्रशासन व उद्यान विभाग ने जिला योजना 2021-22 से घाटी के सुक्की, झाला, मुखबा, पुराली व जसपुर गांवों के करीब 38 किसानों को केसर के बीज दिए थे। किसानों ने क्यारियां तैयार कर इन्हें खेतों में बोया। एक से डेढ़ महीने में ही इन पर फूल खिलने शुरू हो गए हैं। इससे काश्तकार उत्साहित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुक्की गांव के किसान मोहन सिंह राणा ने बताया कि उन्हें 6 किलो बीज मिले थे, जो उन्होंने 22 सितंबर को बोए थे। एक महीने में ही इन पर फूल आने शुरू हो गए हैं। 15 अक्तूबर तक फूल आते रहेंगे। हर्षिल के काश्तकार नागेंद्र सिंह रावत ने भी केसर के बीज बोए थे। उनके खेतों में भी फूल खिल रहे हैं।

काश्तकारों को अच्छी गुणवत्ता का बीज दिया गया था। इसके चलते इस पर एक से डेढ़ माह में फूल आना शुरू हो गए हैं। अभी उत्पादन कम है। भविष्य में यह किसानों के आजीविका संवर्धन में सहायक होगा। 
-रजनीश सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी उत्तरकाशी 

कृषि विज्ञान केंद्र करेगा गुणवत्ता की जांच 
कृषि विज्ञान केंद्र चिन्यालीसौड़ हर्षिल घाटी में उत्पादित हो रहे केसर की गुणवत्ता की जांच करेगा। केंद्र के उद्यान विशेषज्ञ डॉ. पंकज नौटियाल ने बताया घाटी के तीन गांवों की पांच जगहों से सैंपल लिए जाएंगे। इसके बाद लैब में केसर में मिलने वाले क्रोसिन, क्रोसेटिन व सेफ्रेनल तत्वों के आधार पर इसकी गुणवत्ता परखी जाएगी। इसमें कश्मीर के केसर का सैंपल भी रखा जाएगा।


इससे कश्मीर के केसर के साथ भी इसका तुलनात्मक परीक्षण होगा ताकि काश्तकारों को वाजिब दाम मिल सकें। डीएचओ रजनीश सिंह ने बताया कि कश्मीर के केसर के बीजों का मूल्य ज्यादा होने के चलते यमुनाघाटी के धारी कफनौल में स्थित एक नर्सरी से ही किसानों को बीज मुहैया कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed