फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   safety measure from dengue.

दून के 70 हजार में से 15866 घर हुए डेंगू से सेफ

Fri, 16 Sep 2016 03:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 16 Sep 2016 03:24 AM IST
विज्ञापन
safety measure from dengue.
Dengue - फोटो : Amar ujala

डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शहर के 70 हजार आवासों में से 15 हजार 866 घरों को डेंगू से सुरक्षित कर दिया गया है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ओम प्रकाश ने दावा किया कि अगले छह दिन के अंदर पूरे शहर को सुरक्षित कर दिया जाएगा। श्री गुरुराम राय मेडिकल कॉलेज और विद्यालयों के एनसीसी और एनएसएस के लगभग 100 सदस्यों को स्वास्थ्य विभाग के जागरूकता व सेनिटेशन संबंधित कार्यों का प्रशिक्षण दिया है। डेंगू जांच के नाम पर हो रही मनमानी वसूली पर लगाम कसने के लिए जिला प्रशासन ने प्राइवेट पैथोलॉजी केंद्रों में जांच की दरें निर्धारित कर दी हैं।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि सेनिटाइजेशन की प्रक्रिया को नियोजित ढंग से बढ़ाया जाएगा, जिससे डेंगू पर जल्द से जल्द रोक लग सके। उन्होंने बताया कि पानी जमा होने के बर्तनों, टंकियों, टायरों आदि को चिन्हित कर उन्हें खाली कराने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन


गुरुवार को श्री गुरुराम राय मेडिकल कॉलेज में जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी एवं एपिडेमियोलॉजिस्ट ने डेंगू रोकथाम व नियंत्रण की ट्रेनिंग दी। दून चिकित्सालय में अतिरिक्त वार्ड एवं 15 बेड बढ़ाकर कुल 45 बेड डेंगू वार्ड में इलाज के लिए उपलब्ध हैं। वार्ड में 15 मरीज भर्ती हैं। अब तक कुल 792 केसों में से 725 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर सचिव शहरी विकास नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि नगर निगम में आईएमए, सीएमओ, सीएमएस के साथ बृहस्पतिवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि प्राइवेट पैथोलॉजी में रैपिड टेस्ट, एनएस 1, आईजीएम एवं आईजीजी के लिए एक हजार रुपये और एलाइजा टेस्ट के लिए अधिकतम आठ सौ रुपये निर्धारित किया गया है। दो फ्लाइंग स्क्वॉड का गठन किया गया है। जिलाधिकारी रविनाथ रमन ने एसडीएम स्तर के अधिकारी को इसके लिए नामित किया है, जो पैथोलॉजी लैब पर पूरी निगरानी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed