फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sadhvi prachi Attack on Congress for Protest Against caa Bill in dehradun

साध्वी प्राची ने सीएए को लेकर कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- खत्म होनी चाहिए नेहरू परिवार की नागरिकता

Mon, 23 Dec 2019 10:14 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 23 Dec 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
Sadhvi prachi Attack on Congress for Protest Against caa Bill in dehradun
साध्वी प्राची - फोटो : अमर उजाला

विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने सीएए पर देश में हो रहे बवाल के लिए इशारों ही इशारों में कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने दावा किया कि जेहादी के किस्म के लोग हिंसा भड़काने में शामिल हैं।

विज्ञापन


साध्वी प्राची रविवार को बालावाला में हिंदू जागरण मंच देहरादून महानगर की वीरांगना वाहिनी की ओर से आयोजित महिला संवर्धन सम्मेलन में पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि 1947 में देश का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ था। उन्होंने नेहरू को बाहरी मूल का बताते हुए उनके परिवार की नागरिकता खत्म करने की भी बात कहीं। उन्होंने कहा कि इस पर सदन में भी बहस होनी चाहिए। 
विज्ञापन


हिंदुस्तान में सुख शांति और अमन चैन है, लेकिन कुछ जेहादी और गजवा-ए-हिंद के लोग देश का माहौल बिगाड़ने में लगे हैं। विहिप नेता ने कहा कि उनके बारे में कुछ लोग कहते हैं कि वे भड़काऊ और विवादित बयान देती हैं। देश का माहौल खराब है, इसलिए वे इशारों में ही बात कहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो लोग देश का माहौल खराब करा रहे हैं और दंगा फैला रहे हैं, उन्हें विवादित बोलने की हिम्मत इनमें नहीं है। साध्वी प्राची ने कहा कि जब हिंदुस्तान जल रहा है तब मानवाधिकार संगठन क्या कर रहे हैं? माई लॉर्ड कहां हैं? सीएए का विरोध करने वालों को डर है कि अगर चौथी पीढ़ी के पेपर निकलेंगे तो उनके पुरखे भी हिंदू निकलेंगे।

खूनी पंजे’ को देखकर खौलता है खून

साध्वी प्राची ने कहा कि ‘खूनी पंजे’ को देखकर उनका खून खौलता है। इस खूनी पंजे की, जिसने 70 साल देश में राज किया, इतनी गंदी राजनीति रही कि कश्मीर से लाखों पंडित निकाले गए तो किसी ने सड़कों पर प्रदर्शन नहीं किया। इसी पंजे के कारण हिंदुस्तान जल रहा है।

साध्वी प्राची ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि नागरिकता संशोधन कानून लागू होने से उनसे हिंदुस्तानी होने का प्रमाण मांगा जाएगा। हिंदुस्तान को जो अपना घर नहीं मानते, जो रहते यहां, खाते यहां का, सांस यहां लेते हैं और गुण किसी दूसरे के गाते उन्हें यहां से बोरिया बिस्तर लेकर जाना पड़ेगा। 

महिलाएं पर्स में रखें छोटा चाकू
साध्वी प्राची ने कहा कि बेटियां ब्यूटी पार्लर जाएं या नहीं ये उनका विवेक है, लेकिन उन्हें आत्मरक्षा के इतने गुर जरूर सिखाएं कि कोई उनकी तरफ आंख उठाकर भी देखे तो ज्वाला बनकर उसे भस्मीभूत कर दें। महिलाएं पर्स में बिंदी-लिपिस्टिक तो रखें ही अपनी सुरक्षा के लिए छोटा चाकू भी रखें।

बलात्कारियों पर ‘एट द स्पॉट’ होनी चाहिए कार्रवाई

विहिप नेता साध्वी प्राची ने कहा कि बलात्कारियों पर ‘एट द स्पॉट’ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हैदराबाद में जब देश को झकझोर देने वाली घटना हुई, तब मानवाधिकार संगठन कहां थे? क्यों नहीं कोर्ट ने कुछ कहा।

साध्वी प्राची ने कहा कि बलात्कारियों पर न कोई दलील, न सुनवाई और अपील होनी चाहिए, उन पर एट द स्पॉट कार्रवाई होनी चाहिए। साध्वी प्राची ने हैदराबाद में बलात्कारियों के एनकाउंटर को सही ठहराते हुए कहा कि एक गाल पर थप्पड़ मारे तो दूसरा गाल सामने करने के विचार का त्याग कर देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed