{"_id":"6568be744fadc576da0b431a","slug":"sadhuveshdhari-hiding-in-bijnor-for-five-years-arrested-over-murder-in-haridwar-dehradun-news-c-5-1-drn1030-298322-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: बिजनौर में छिपा साधुवेशधारी दबोचा, हरिद्वार में पांच साल पहले युवक को कुल्हाड़ी से था मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: बिजनौर में छिपा साधुवेशधारी दबोचा, हरिद्वार में पांच साल पहले युवक को कुल्हाड़ी से था मार डाला
Fri, 01 Dec 2023 12:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:28 PM IST
सार
10 अगस्त 2018 को रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी। आरोप था कि वीर सिंह सैनी उर्फ भगत निवासी लेबर कॉलोनी भेल ने उनकी बेटी के साथ छेड़खानी की। इसका जब उसके भाई ने विरोध किया तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ( फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहले हरिद्वार में युवक की हत्या करने के आरोपी को पांच साल बाद पुलिस ने बिजनौर के एक मंदिर से गिरफ्तार किया है। आरोपी वहां पर साधुवेश में रह रहा था। उसने 2018 में एक युवती से छेड़खानी की थी, जिसका युवती के भाई ने विरोध किया तो उसे कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला था। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
विज्ञापन
एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि 10 अगस्त 2018 को रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी। आरोप था कि वीर सिंह सैनी उर्फ भगत निवासी लेबर कॉलोनी भेल ने उनकी बेटी के साथ छेड़खानी की। इसका जब उसके भाई ने विरोध किया तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया।
विज्ञापन
शुरुआत में पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया। लेकिन, कुछ दिनों के इलाज के बाद युवती के भाई की मौत हो गई। दुष्कर्म का आरोप नहीं बना लेकिन हत्या व छेड़खानी के मुकदमे में इसे तरमीम कर दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...World AIDS Day: गर्भावस्था के दौरान एचआईवी संक्रमित हुई मां, लेकिन गर्भ में पल रहा बच्चा रहा संक्रमण से मुक्त
इस मामले में हरिद्वार पुलिस ने वीरेंद्र नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन, वीर सिंह सैनी और उसका दूसरा साथी बलवीर लगातार फरार चल रहा था। वीर सिंह सैनी के ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसएसपी ने बताया कि वीर सिंह के बारे में सूचना मिली थी कि वह बिजनौर के मंडावर थानाक्षेत्र के रामजीवाला छकड़ा गांव के मंदिर में रह रहा है। इस वक्त उसने दाढ़ी बढ़ाकर साधुवेश बना रखा है। एसटीएफ ने वीर सिंह सैनी को मंदिर परिसर से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।I