{"_id":"0a55b5ca3dc71151019a999cd3e473c9","slug":"sachin-tendulkar-loves-mussoorie","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो मसूरी में आशियाना बनाएंगे सचिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो मसूरी में आशियाना बनाएंगे सचिन
शूरवीर भंडारी/ अमर उजाला, मसूरी
Updated Wed, 27 Nov 2013 10:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर मंगलवार को मसूरी से विदा हो गए। जाने से पहले पत्रकारों से उन्होंने मसूरी की तारीफ की।
विज्ञापन
लोगों के व्यवहार से अभिभूत
वह मसूरी के खूबसूरत नजारों और यहां के लोगों के व्यवहार से अभिभूत नजर आए। उनके मसूरी प्रेम को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि वह यहां आशियाना बना सकते हैं।
पढ़ें, दोनों सहेलियों में था इंतहा प्यार इसलिए छोड़ा ‘घरबार’
विज्ञापन
सचिन ने मीडिया से कहा कि मसूरी का मौसम बेहद सुहावना है। यही कारण है कि वह यहां आते रहते हैं। उन्होंने मसूरी प्रवास को यादगार बताया।
लगभग 12 बजकर तीन मिनट पर सचिन जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। सचिन का मसूरी में यह पांचवां प्रवास था। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह मसूरी आए थे।
विज्ञापन
खूब दिए आटोग्राफ
मसूरी से रवाना होने से पहले सचिन ने होटल रूकबी मेनर, बोथवेल बैंक, सफाई कर्मचारी, पुलिस फोर्स समेत उनकी सेवा में लगे स्टाफ को बुलाकर आटोग्राफ दिए और उनके साथ फोटो खिंचवाई। आटोग्राफ और फोटो खिंचवाने में सचिन को इतना वक्त लग गया कि वे नाश्ता करना भूल गए।
विंटर कार्निवाल की विडियो बनवाएंगे
सचिन ने मीडिया के सामने भले ही जिलाधिकारी के विंटर कार्निवाल के न्योते को सीधे तौर पर स्वीकारा नहीं, लेकिन इस बाबत उन्होंने दूसरा रास्ता निकाला।
पढ़ें, ‘वो रामदेव कौन थे, जिनका मंत्री अभिनंदन करते थे’
सूत्रों ने बताया कि सचिन ने अपने एक उत्तराखंडी फिल्म लेखक और कलाकार से संपर्क कर कार्निवाल के वीडियो तैयार करने कहा है, जिसके माध्यम से वह मसूरी में दिसंबर के आखिरी सप्ताह में होने वाले विंटर कार्निवाल में शुभकामनाएं देंगे।
फैन कम और सुरक्षाकर्मी अधिक
पहली बार ऐसा हुआ कि सचिन के फैन कम और सुरक्षाकर्मी अधिक थे। विदाई के वक्त बोथवेल बैंक पर प्रशंसक गिने-चुने थे। लेकिन पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की तादाद 25 से अधिक थी।
जौलीग्रांट में प्रशंसकों संग फोटो खिंचवाई
सचिन तेंदुलकर मंगलवार दोपहर मुंबई के लिए रवाना हो गए। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कुछ देर रुककर उन्होंने प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाई और आटोग्राफ दिए।
मसूरी से तीन लग्जरी वाहनों का काफिला जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर एक बजकर 50 मिनट पर पहुंचा। सचिन ने कार से उतरकर प्रशंसकों का अभिवादन किया और एयरपोर्ट के अंदर चले गए।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---