फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   s ramaswamy uttarakhand new chief seceretary.

एस. रामास्वामी बने उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव

Fri, 18 Nov 2016 07:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 18 Nov 2016 07:47 PM IST
विज्ञापन
s ramaswamy uttarakhand new chief seceretary.
एस. रामास्वामी

भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1986 बैच के अधिकारी एस. रामास्वामी ने उत्तराखंड के चौदहवें मुख्य सचिव के रूप में कामकाज संभाल लिया है। गैरसैंण विधानसभा सत्र की समाप्ति के बाद पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने उन्हें अपना कार्यभार सौंपा।

विज्ञापन


अपनी तीस साल से भी ज्यादा की सेवा में उन्होंने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा दिल्ली और मुंबई आदि स्थानों पर तमाम महत्वपूर्ण महकमों में कार्य किया। रामास्वामी मूलरूप से तमिलनाडु के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी होने के बाद से नए मुख्य सचिव पद के लिए अटकलें लगना शुरू हो गई थीं। आखिरकार शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव एस. रामास्वामी को प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाने की घोषणा कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शत्रुघ्न सिंह ने हैंडओवर किया चार्ज

s ramaswamy uttarakhand new chief seceretary.
शत्रुघ्न सिंह - फोटो : amar ujala

शाम पांच बजे मुख्य सचिव कार्यालय में उन्हें शत्रुघ्न सिंह ने अपना चार्ज हैंडओवर किया। बीती एक जनवरी 2016 को उन्हें प्रमुख सचिव से अपर मुख्य सचिव पद पर प्रोन्नति मिली। फिलहाल वे उच्च शिक्षा, वन, पर्यावरण, उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव के अलावा राजस्व परिषद के अध्यक्ष के साथ-साथ अवस्थापना विकास आयुक्त का पदभार संभाल रहे थे।

नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद उन्होंने कहा कि वे ब्यूरोक्रेट्स की टीम लेकर आगे बढ़ेंगे। इसके अलावा राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के हिसाब से काम करेंगे।

मुख्य सूचना आयुक्त की शपथ लेंगे शत्रुघ्न सिंह
राज्य के पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह शनिवार को मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ लेंगे। इसके लिए राजभवन में सभी इंतजाम किए गए हैं। विधानसभा सत्र के ठीक बाद की यह तिथि उनके शपथग्रहण के लिए तय हुई थी। बीते मंगलवार को शत्रुघ्न सिंह को मुख्य सूचना आयुक्त बनाने के लिए आदेश जारी भी हो गया था।

वैसे तो शत्रुघ्न सिंह को मुख्य सचिव पद से दिसंबर में सेवानिवृत्त होना था, मगर आदेश जारी होने के बाद उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (डीओपीटी) को पत्र भेजा था। वहां से अनुमति मिलने के बाद अब उनकी ताजपोशी मुख्य सूचना आयुक्त के तौर पर हो रही है। वे इस पद पर पांच साल रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed