{"_id":"621f10d546c39f313f0c3f4e","slug":"russia-ukraine-war-location-of-32-students-is-not-being-traced-in-ukraine-indian-embassy-is-trying-to-find","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रूस यूक्रेन जंग: यूक्रेन में फंसे 32 छात्रों की लोकेशन नहीं हो रही ट्रेस, भारतीय दूतावास की टीम खोजने में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूस यूक्रेन जंग: यूक्रेन में फंसे 32 छात्रों की लोकेशन नहीं हो रही ट्रेस, भारतीय दूतावास की टीम खोजने में जुटी
Wed, 02 Mar 2022 12:10 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:10 PM IST
सार
यूक्रेन के कीव और खारकीव के बिगड़े हालात से वहां फंसे छात्र-छात्राओं के परिजनों की चिंता बढ़ गई है। खारकीव में बमबारी तेज होने से अफरातफरी का माहौल है।
विज्ञापन
यूक्रेन की सेना(फाइल)
- फोटो : पीटीआई फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन पर हमले के बाद यूएस नगर के छात्रों को भारतीय दूतावास खोजने में जुटा है। 54 में से 32 छात्र ऐसे हैं जिनके मोबाइल स्विच ऑफ होने के चलते उनकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है, जबकि अन्य 22 छात्र भारतीय दूतावास के रडार पर हैं।
विज्ञापन
यूक्रेन में फंसे कई छात्रों की उनके माता-पिता से बात नहीं हो पा रही है। भारतीय दूतावास की टीम भी छात्रों की लोकेशन तलाशने में जुटी है। 22 छात्र ऐसे हैं जिन्हें भारतीय दूतावास ने ट्रेस कर लिया है। 32 छात्र ऐसे हैं जिनको भारतीय दूतावास ट्रेस करने में जुटा है। किच्छा एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने कहा कि 32 छात्रों की लोकेशन ट्रेस होते ही आपदा कंट्रोल रूम में इसकी सूचना मिल जाएगी।
विज्ञापन
आयुषी के परिजनों ने सांसद से लगाई मदद की गुहार
एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही नैनीताल की आयुषी जोशी यूक्रेन में फंसी हुई है। आयुषी के परिजनों के अनुसार अब वहां खाने के भी लाले पड़ चुके हैं। आयुषी की नानी मुन्नी तिवारी ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से फोन पर बातकर खाने-पीने के सामान की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Russia Ukraine War: उत्तराखंड पहुंचे यूक्रेन में फंसे चार छात्र, सीएम ने अधिकारियों को दिए सकुशल घर तक पहुंचाने के निर्देश
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट ने मुन्नी तिवारी को बताया कि केंद्र सरकार यूक्रेन के शहरों में फंसे भारतीय छात्र-छात्राओं को स्वदेश लाने के हरसंभव प्रयास कर रही है। मुन्नी तिवारी ने कहा कि इस बीच बंकरों में फंसे बच्चों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था कराई जाए। मुन्नी तिवारी ने कहा कि बच्चों के लिए खाद्य सामग्री जुटाना सबसे मुश्किल कार्य हो गया है। आयुषी जोशी के पिता विवेक जोशी कुर्मांचल बैंक में सेवारत हैं, जबकि मां बिड़ला कॉलेज में टीचर हैं।